मेकअप के दौरान महिलाएं अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाने के लिए लिपस्टिक का सहारा लेती हैं। वैसे तो आप कई तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती होंगी लेकिन पिंक लिपस्टिक हर लड़की को पसंद होती है। यह लिपस्टिक का एक ऐसा कलर है, जो किसी भी आउटफिट व स्किन टोन पर अच्छा लगता है। हालांकि पिंक लिपस्टिक से सही शेड को चुनना आपके लिए थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। दरअसल, मार्केट में पिंक लिपस्टिक के कई शेड्स अवेलेबल मिलते हैं और इसलिए जब आप मार्केट में इसे लेने जाती हैं तो आपके लिए अपने लिए एक परफेक्ट पिंक लिपस्टिक खरीदना काफी कन्फयूजन भरा होता है। अगर आपने भी इस तरह की समस्या का कभी सामना किया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप अपनी स्किन टोन के अनुसार अगर पिंक कलर का चयन करेंगी तो आपसे कभी भी गलती नहीं होगी। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि आप अपनी स्किन टोन के अनुसार परफेक्ट पिंक लिपस्टिक कैसे चुनें और पाएं एक परफेक्ट लुक-
इसे जरूर पढ़ें- चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, एक बार जरूर करें ट्र्राई
फेयर स्किन टोन
अगर आपकी स्किन का कॉम्पलेक्शन काफी फेयर है और लाइट स्किन टोन है तो कूल व पिंक अंडरटोन का चयन करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इसलिए आप अपने मेकअप में कैंडी पिंक या हॉट पिंक जैसे लिपस्टिक के शेड को जगह दें। यह आपके स्किन टोन को ब्राइटन करेगा और इससे आपका मेकअप भी काफी खूबसूरत लगेगा। वहीं अगर आप मेकअप में एक सटल व नेचुरल लुक चाहती हैं तो आप लाइट पिंक लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं।
मीडियम या ऑलिव स्किन टोन
इस तरह की महिलाएं पिंक लिपस्टिक में कई तरह के शेड्स का चयन कर सकती हैं। इस तरह की स्किन पर डार्क पिंक लिप्स से लेकर mauves लुक काफी अच्छा लगता है। इस तरह के शेड्स वार्म कॉम्प्लेक्शन को और बढ़ाते हैं और उन्हें एककलर देते हैं। इतना ही नहीं, आप बेरी या वाटरमेलन पिंक शेड्स को भी मेकअप का हिस्सा बनाकर अपने लुक में एक फ्रेशनेस एड सकती हैं। इसके अलावा इस तरह की स्किन टोन पर कैरेमल पिंक और न्यूडिश पिंक कलर भी काफी अच्छा लगता है। बस आपको पिंक लिपस्टिक चुनते समय एक बात का ध्यान रखना है कि आप पिंक में ऐसा कोई भी शेड ना चुनें, जिसकी ब्लू अंडरटोन हो।
इसे जरूर पढ़ें- Best Lipstick: ये 5 रेड लिपस्टिक शेड करेंगे सभी को सूट, स्किन लगेगी ज्यादा ग्लोइंग
डार्क व डस्की स्किन टोन
डार्क और डस्की स्किन टोन की महिलाओं पर भी पिंक लिपस्टिक बेहद ही खूबसूरत लगती है। लेकिन ऐसी स्किन की महिलाओं को पिंक के डार्क शेड्स को चुनना चाहिए। आप ऐसी पिंक लिपस्टिक को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं, जिसकी अंडरटोन मजेंटा और प्लम हो। इसके अलावा अगर आप चाहें तो jewel-toned पिंक लिप्स भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक भी डीप स्किन की महिलाओं पर काफी अच्छा लगता है।
हम आशा करते हैं कि अब अगली बार जब आप मार्केट में पिंक लिपस्टिक खरीदने जाएंगी तो आपको कोई समस्या या कन्फयूजन नहीं होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों