चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक दिखे और आपका फाउंडेशन स्मूथ तरीके से लगे, इसके लिए फेस प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। इसी तरह से आपके लिए लिप प्राइमर लगाना भी जरूरी है। ऐसा क्यों? क्योंकि इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक चलती है। महिलाओं की अक्सर यही एक दिक्कत होती है कि उनकी लिपस्टिक शाम ढलते-ढलते गायब हो जाती है।
अगर आप चाहती हैं कि ऐसा न हो तो लिप प्राइमर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आपने शायद लिप प्राइमर के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या वह सच में इतना जरूरी है? यही बात हम यहां जानेंगे। आर्टिकल शुरू करने से पहले हम आपको बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे-
लिप प्राइमर एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जिसे लिपस्टिक, लिप लाइनर या लिप ग्लॉस से पहले लगाया जाता है। इसे ऐसे समझें कि यह आपके होंठों के लिए एक तरह का बेस फाउंडेशन ही है, जो आपके लिप कलर को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है। लिप प्राइमर कई फॉर्म्स में आते हैं, इनमें प्राइमर पेंसिल, क्रेऑन, लिपस्टिक शामिल हैं।
लिप प्राइमर, फेस प्राइमर की तरह, होंठों पर छोटी-छोटी रेखाओं को भरता है, जिससे आपकी लिपस्टिक लगाने के लिए अधिक स्मूथ सरफेस बनती है। यह आपके होंठों को नुकसान से बचाता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
इसे भी पढ़ें :मेकअप करने से पहले जरूरी है प्राइमर, जानें इसे सही से लगाने का तरीका
इसे भी पढ़ें : क हीं गलत प्राइमर के कारण तो नहीं बिगड़ रहा आपका मेकअप लुक
हमें उम्मीद है इस लेख से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि लिप प्राइमर क्यों जरूरी है। लिपस्टिक दिन भर टिके रहे इसके लिए ही नहीं, और कई वजहों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको इसे लगाना है या नहीं।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों तक इसे पहुंचाएं। हम ब्यूटी से जुड़े ऐसे लेख आपके लिए लाते रहेंगे और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, amazon & beautybridge
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।