herzindagi
Beauty Quiz

Beauty Quiz : क्‍या आपको पता है कि बेसन लगाने से आपकी स्किन को क्‍या फायदा हो सकता है ? जानें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से

Besan For Skin : सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार बेसन क्यों है सबसे अच्छा नैचुरल एक्सफोलिएटर? जानें बेसन फेस पैक के फायदे और Beauty Quiz का जवाब।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 07:37 IST

Besan For Face: जब भी स्किन केयर की बात होती है, सबसे पहले देसी नुस्खों का ध्यान आता है। भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो त्वचा की देखभाल में कारगर साबित होती हैं, लेकिन इनमें बेसन को सबसे पावरफुल और भरोसेमंद इंग्रीडिएंट माना जाता है।

भारत में सदियों से बेसन का इस्तेमाल चेहरे और त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन इसके असली फायदे और सही इस्तेमाल के तरीके बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे बेसन से जुड़ी ऐसी स्किन केयर टिप्स और फायदे, जो आमतौर पर इंटरनेट पर भी आसानी से नहीं मिलते।

त्‍वचा के लिए बेसन किस तरह से उपयोगी है इस बारे में हमें विस्‍तार से जानकरी मिली सेलिब्रिटी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा से। वह कहती हैं, "बेसन से अच्‍छा प्राकृतिक एक्‍सफोलिएटर आपको नहीं मिल सकता है। यह स्किन को बहुत ही जेंटली एक्‍सफोलिएट करता है। बेसन के फायदे कई और भी है।"

त्‍वचा के लिए बेसन के फायदे (Besan Benefits for Skin)

त्‍वचा के लिए बेसन का इस्‍तेमाल बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। यह एक अच्‍छा स्किन एक्‍सफोलिएटर है, साथ ही इसमें ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। चलिए इसके कुछ प्रमुख फायदे हम आपको बताते हैं-

  • बेसन त्‍वचा के टेक्‍सचर को स्‍मूद बनाता है। आप बेसन में अन्‍य स्किन फ्रेंडली इंग्रीडिएंट्स मिलाकर एक अच्‍छा फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जो आपकी त्‍वचा को स्‍मूथ बना देता है।
  • स्किन पर डेड स्किन के जमा होने की शिकायत भी बहुत होती है। इससे चेहरा काला दिखने लगता है, मगर बेसन स्‍क्रब का काम करता है। यह आपकी त्‍वचा से डेड स्किन को रिमूव कर देता है।
  • बेसन में ढेरों एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्‍वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, यह डैमेज स्किन को रिपेयर करता है, जिससे त्‍वचा खूबसूरत लगती है।
  • बेसन को चेहरे पर लगानें से, जो एक बड़ा फायदा और नजर आता है, वह यह है कि इससे चेहरे पर ग्‍लो आ जाता है। कई लोग इसे बॉडी पॉलिशिंग के लिए भी इस्‍तेमाल करते हैं। क्‍योंकि इसमें मौजूद दाने त्‍वचा की कोमलता से पॉलिश करते हैं, जिससे त्‍वचा ग्‍लोंइग नजर आती है।
  • बेसन स्किन पोर्स को डीप क्‍लीन करता है, जिससे स्किन इंफेक्‍शन और मुंहासे होने जैसी समस्‍या की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Face Pack: चेहरे की डलनेस दूर करेगा ये 2 चीजों से बना घरेलू फेस पैक, जानें फायदे

milk face packs for glowing skin

बेसन के गुण (Besan Skin Beauty Advantage)

बेसन भारतीय स्किन केयर में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को हेल्दी, क्लीन और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। 

बेसन का गुण   त्वचा को मिलने वाला फायदा
नेचुरल एक्सफोलिएटर डेड स्किन हटाकर त्वचा को साफ और फ्रेश बनाता है
डीप क्लींजिंग प्रॉपर्टी स्किन पोर्स को गहराई से साफ करता है
ऑयल कंट्रोल  अतिरिक्त तेल सोखकर ऑयली स्किन को बैलेंस करता है
स्किन ब्राइटनिंग गुण चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर डैमेज स्किन को रिपेयर करता है
माइल्ड ब्लीचिंग इफेक्ट टैनिंग और डलनेस कम करता है
एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे और स्किन इंफेक्शन से बचाव करता है
स्किन टेक्सचर सुधारता है त्वचा को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है
बॉडी पॉलिशिंग में उपयोगी स्किन को नेचुरली पॉलिश कर ग्लोइंग बनाता है
सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त सही सामग्री मिलाकर ऑयली और ड्राई दोनों स्किन के लिए फायदेमंद

बेसन के फेस पैक

बेसन में आप कुछ और स्किन फ्रेंडली किचन इंग्रीडिएंट्स मिलाकर, एक अच्‍छा होममेड फेस पैक तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको 2 आसान बेसन के फेस पैक्‍स बनाने की विधि बताएंगे।

बेसन और दही फेस पैक

सामग्री

  • 2 छोटा चम्‍मच आलू का रस
  • 1 बड़ा चम्‍मच बेसन
  • 1 चुटकी हल्‍दी
  • 1 छोटा चम्‍मच कॉफी पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच दही

विधि

एक बाउल में बेसन, हल्‍दी पाउडर, कॉफी पाउडर लें और उसमें आलू का रस और दही मिक्‍स करें। अब आप सभी सामग्रियों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और गढ़ा पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।

फायदे- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इस फेस पैक से एक्‍सट्रा ऑयल को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे आपके चेहरे पर डेड स्किन की परत नहीं जमती है।

यह भी पढ़ें- Raw Milk for Dry Skin: चेहरे पर साबुन की जगह ऐसे लगाएं कच्चा दूध, सर्दियों में भी बना रहेगा नेचुरल ग्लो

besan for glowing skin

बेसन और कच्‍चे दूध का फेस पैक

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच कच्‍चा दूध
  • 1 चुटकी हल्‍दी
  • 1 बड़ा चम्‍मच बेसन
  • 1 छोट चम्‍मच नींबू का रस

विधि

एक बाउल में बेसन, हल्‍दी, कच्‍चा दूध और नींबू का रस लें और सभी सामग्री को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। अब आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। चेहरे को वॉश करने के बाद आप स्किन टाइप के अनुसान मॉइस्‍चराइजर लगा लें।

फायदे- त्‍वचा अगर ड्राई है तो यह फेस पैक आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने से त्‍वचा हाइड्रेटेड होती है और ड्राईनेस के कारण चेहरे पर डेड स्किन की परत नहीं जमती है।

gram flour face pack

Beauty Quiz का जवाब

चेहरे पर बेसन लगाने से Skin को सबसे बड़ा फायदा क्‍या होता है?

A) रंग गोरा हो जाता है

B) डेड स्किन रिमूव हो जाती है

C) त्‍वचा हाइड्रेटेड हो जाती है

D) मुंहासे कम हो जाते हैं

जवाब- ऑप्‍शन B,डेड स्किन रिमूव हो जाती है, क्‍योंकि बेसन सबसे अच्‍छा प्राकृतिक एक्‍सफोलिएटर होता है।

तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रोचक Beauty Quiz पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Source- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बेसन में क्‍या मिलाकर लगाने से चेहरे पर Glow आ जाता है? 
बेसन में अगर आप दही मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं, तो चेहरा चमकने लगता है। 
बेसन में चंदन मिलाकर लगाने से क्‍या होता है? 
बेसन त्‍वचा को एक्‍सफालिएट करता है और चंदन में ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, दोनों को साथ में मिक्‍स करके लगाने से त्‍वचा में निखार आ जाता है। 
क्या बेसन सभी स्किन टाइप के लिए सही है?
हां, बेसन लगभग हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है।ऑयली स्किन: नींबू या गुलाब जल के साथड्राई स्किन: दूध या मलाई के साथसेंसिटिव स्किन: दही के साथ इस्तेमाल करें
चेहरे पर बेसन लगाने से क्या गोरा रंग आता है?
बेसन रंग गोरा नहीं करता, लेकिन टैनिंग और डलनेस हटाकर त्वचा का नेचुरल रंग निखारता है।
बेसन फेस पैक हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
हफ्ते में 2 से 3 बार बेसन फेस पैक लगाना पर्याप्त होता है। रोज़ाना इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।