कॉकटेल पार्टी के लिए ये लिप कलर्स हैं परफेक्ट

हमेशा लिप कलर के लिए आपको किसी अच्छे ब्रांड की बढ़िया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स को ही चुनना चाहिए ताकि आपके लिप्स को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

lip colours you can wear for cocktail party in hindi

मेकअप करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं। वहीं आजकल तरह-तरह के मेकअप लुक्स आपको इंटरनेट पर नजर आ ही जाएंगे। कई बार तो हम इन लुक्स को रीक्रिएट करने की भी कोशिश करते हैं।

वहीं इन सबके बीच हैवी मेकअप कोई करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक तो हम सभी लगाते ही हैं। बात अगर कॉकटेल पार्टी मेकअप लुक की करें तो अक्सर इस नाइट पार्टी के लिए बोल्ड मेकअप करना ज्यादा पसंद किया जाता है।

कई बार हम अपने लुक के हिसाब से परफेक्ट लिप कलर नहीं ढूंढ पाते हैं और बिना सोचे समझें कोई भी कलर के लिप शेड को लगा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिसे आप कॉकटेल पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं।

ग्लॉसी पिंक कलर

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

वहीं अगर आप पिंक लवर हैं तो इस तरह का ग्लॉसी पिंक लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं अगर आप इस तरह का लिप शेड चुन रही हैं तो आंखों के लिए भी इसी तरह का लाइट पिंक या पीच शेड कलर का आई शैडो चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप ब्लश के लिए पीच पिंक कलर को चुनें। इसक अलावा आप बेस मेकअप को ड्युई रखें। ऐसा करने पर आपका लुक काफी फ्रेश नजर आएगा।इसे भी पढ़ें :सटल मेकअप करना पसंद है तो अदिति राव हैदरी के ये लुक्स हैं आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट

न्यूड ब्राउन कलर

न्यूड कलर आजकल काफी चलन में है। वहीं इस तरह का न्यूड ब्राउन शेड आप स्मोकी आई मेकअप लुक में कैरी कर सकती हैं। बता दें कि आप चाहे तो लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्लैक कलर की स्मोकी आई मेकअप लुक के साथ इस तरह की ब्राउन न्यूड कलर काफी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप फेस कंटूरिंग की जगह पर ब्रोंजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको परफेक्ट बोल्ड लुक मिल जाएगा।इसे भी पढ़ें :देखें एक ब्लैक काजल पेंसिल से हो सकते हैं कितने तरह के मेकअप लुक्स

बोल्ड रेड लिप्स

tomato red lips

अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए रेड कलर की आउटफिट पहन रही हैं तो लिप्स के लिए भी आप बोल्ड ब्लड रेड शेड रेड को चुनें। वहीं आई मेकअप को थोड़ा सटल ही रखें। ऐसा करने से आपका ओवरऑल मेकअप काफी खूबसूरती के साथ लिप्स को हाइलाइट करने में आपकी मदद करेगा। वहीं आप आई मेकअप के लिए लाइट ब्राउन कलर की आई शैडो के साथ बारीक साइज के ग्लिटर या शिमर लगायें।

अगर आपको कॉकटेल पार्टी के लिए ये खास लिप कलर्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP