भारत में शादियों और पार्टियों का सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान सजने संवरने का मौका भी होता है। अगर इस दौरान एक परफेक्ट लिप शेड मिल जाए तो यकीनन आपका पूरा लुक डिफाइन हो जाता है। पर कई लोगों के लिए सही लिप शेड चुनना किसी बड़े काम से कम नहीं होता। आधी महिलाएं तो ये सोचकर कुछ नया नहीं ट्राई करती हैं कि उनकी स्किन टोन पर शायद ये अच्छा ना लगे।
वैसे अगर देखा जाए तो भारतीय स्किन टोन के लिए कोई एक परफेक्ट शेड नहीं हो सकता है क्योंकि ये तय करना काफी मुश्किल है कि आपकी स्किन पर कौन सी अंडरटोन सूट करेगी और किस कलर का मिक्सचर सबसे बेस्ट होगा।
पर हां कुछ अच्छे शेड्स के बारे में बताया जा सकता है जो भारतीय स्किन टोन पर सूट कर ही जाते हैं।
अगर आप कम रेंज में कोई अच्छा लिप कलर चाहती हैं जो लगभग हर आउटफिट के साथ चल जाए तो ये कलर बेस्ट साबित हो सकता है। ये रंग ऐसा है जो लाइट से लेकर डार्क स्किन टोन तक सभी पर सूट कर सकता है। इस लिपस्टिक की रेंज 295 रुपए की है और इसलिए ये कई लोगों को अच्छी लगती है।
क्या है फायदे?
क्या है नुकसान?
इसे जरूर पढ़ें- Best Lipstick: ये 5 रेड लिपस्टिक शेड करेंगे सभी को सूट, स्किन लगेगी ज्यादा ग्लोइंग
300 रुपए की रेंज में मिलने वाली ये क्रेऑन लिपस्टिक काफी आसानी से अप्लाई हो जाती है और इससे अपने होठों का शेप भी अच्छे से दिया जा सकता है। अगर आपको ऐसा लिप शेड चाहिए जो फॉर्मल वियर और पार्टी दोनों में चल जाए तो ये अच्छा शेड हो सकता है।
क्या हैं फायदे?
क्या है नुकसान?
अगर आपको कोई रेड लिपस्टिक चाहिए जो काफी कुछ मैक लिपस्टिक के ब्राइट रेड शेड की कॉपी लगे तो ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। ये एक ऐसा रेड शेड है जो भारतीय स्किन टोन पर आसानी से सूट करेगी। ये 799 रुपए की रेंज में आने वाली लिपस्टिक है और मिड रेंज के हिसाब से ये अच्छी लगेगी।
क्या हैं फायदे?
क्या है नुकसान?
इसे जरूर पढ़ें- 200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक
अगर आप पर्पल रंग कैरी करना चाहती हैं तो ये लिपस्टिक काफी अच्छी साबित हो सकती है। इसका ब्राइट पर्पल रंग आपको बहुत ही यूनिक लुक देगी और साथ ही साथ ये काफी लॉन्ग लास्टिंग है। पर ध्यान ये रखना होगा कि अगर आप इस लिपस्टिक में इन्वेस्ट कर रही हैं तो उसका इस्तेमाल जरूर करें।
क्या हैं फायदे?
क्या है नुकसान?
ये लिपस्टिक काफी लोकप्रिय है और अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें एक्सपेरिमेंट करने में कोई दिक्कत नहीं होती है तो ये काफी अच्छी लिपस्टिक साबित हो सकती है। ये शेड लाइट और डार्क स्किन दोनों पर ही चल जाएगा। ये भी हाई रेंज लिपस्टिक है जो 1750 रुपए की रेंज में आपको मिलेगी।
क्या हैं फायदे?
क्या है नुकसान?
ये पांचों लिपस्टिक भारतीय स्किन टोन पर काफी अच्छी लगती है। ये लिस्ट यूजर रेटिंग्स के हिसाब से दी गई है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।