हर महिला खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। अगर बात लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड की करें तो आए दिन बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती नजर आ रही हैं। साथ ही आजकल सटल और सॉफ्ट मेकअप को आम महिलाएं भी काफी पसंद कर रही हैं।
बता दें कि आम महिलाएं ये सटल मेकअप बॉलीवुड एक्ट्रेस को ही देखकर करना पसंद कर रही हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं कि आप आजकल किस तरह के सटल मेकअप बने है मार्केट के लेटेस्ट ट्रेंड और कैसे आप उसे अपने फेस और स्किन कलर के हिसाब से कर सकती हैं ट्राई। इसके लिए हम आपको दिखाएंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के कुछ बेमिसाल सटल मेकअप लुक्स, देखें।
आजकल इस तरह के न्यूड मेकअप को महिलाएं काफी पसंद करती नजर आ रही हैं। इस तरह का मेकअप खासकर ब्राइट कलर की ऑउटफिट के साथ खिलकर नजर आता है। अदिति ने इस लुक में लिप्स के लिए बैज कलर को चुना है और आई मेकअप को मैट स्मोकी रखा है। लिप्स कलर बैज होने के कारण ये लुक काफी सटल, लेकिन बोल्ड नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें : सांवली त्वचा के लिए ऐसे करेंगी आई मेकअप तो दिखेंगी खूबसूरत
अदिति के स्किन टोन के हिसाब से ये कलर बेहद खिलकर उन्हें सूट करता नजर आ रहा है। इस लुक में अदिति ने डार्क कलर की ऑउटफिट यानी वार्म कलर की ऑउटफिट के साथ ब्राउन और बैज न्यूड मेकअप लुक को कैरी किया है। इस तरह का लुक ज्यादातर दिन के लिए कैरी किया जाता है।
इस लुक को आप रात और दिन कभी भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें अदिति ने आई मेकअप को सिल्वर कलर का रखा है, लेकिन लिप्स के लिए मॉव कलर को चुना है। साथ ही मेकअप को ड्युई इफेक्ट देने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया गया है। बेस मेकअप को भी अदिति ने ड्युई ही चुना है। (ड्युई मेकअप कैसे करें)
इसे भी पढ़ें : आइब्रो बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस तरह का लुक देखने में सटल इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि अदिति ने आई मेकअप के लिए न्यूट्रल कलर को चुना है, जिसके कारण लिप्स पर डार्क कलर का इस्तेमाल करने पर भी ये लुक काफी सॉफ्ट और सटल नजर आ रहा है। इस तरह का लुक आप दिन के समय में भी ट्राई कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको सटल मेकअप करने के लिए अदिति राव हैदरी के ये मेकअप लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram Aditi Rao Hydari
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।