herzindagi
best wasy for red lips

सुर्ख लाल होंठों के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले करें ये काम, Lip Care के लिए ये हैं बेस्ट टिप्स

अगर आपको खूबसूरत लाल होंठ चाहिए तो लिप केयर के लिए कुछ खास टिप्स आपके काम आ सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-11-10, 13:02 IST

होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन सबसे जरूरी ये है कि सर्दियों में आप होंठों की रंगत बनाए रखें। होंठों की देखभाल वैसे तो हर मौसम में जरूरी होती है, लेकिन सर्दियों में इनकी जरूरत कुछ ज्यादा ही हो जाती है। वैसे सुर्ख लाल होंठ हर मौसम में ही अच्छे लगते हैं और अगर आपने कुछ टिप्स का ख्याल रखा तो होंठों की रंगत भी सुधरेगी और लाल लिपस्टिक भी बहुत अच्छी लगेगी। 

सबसे पहले तो आपको होंठों की रंगत पर काम करना है और उसके बाद अपने लिप शेड और लिपस्टिक लगाने के तरीके पर ध्यान देना है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये दोनों ही चीज़ें आपको कैसे करनी हैं। 

1. होंठों की रंगत सुधारने के लिए करें ये काम-

होंठों पर जरूर करें स्क्रब-

सबसे पहले ये जरूरी है कि आप होंठों की ड्राई स्किन को हटा दें। जितनी ज्यादा ड्राई स्किन जमा होगी आपके होंठ उतने ही ज्यादा सफेद दिखेंगे और नेचुरल रंग खोता जाएगा। इसके लिए उन्हें एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। आप बहुत आसानी से होम मेड लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसके लिए 1 छोटी चम्मच शहद के साथ 1 छोटी चम्मच शक्कर मिलाएं। अगर आपके पास शहद नहीं है तो आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस मिक्सचर को होंठों पर थोड़ा सा घिसें और ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा फोर्स न लगाएं नहीं तो नुकसान होगा। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घिसें। इसे थोड़ी देर में पानी से धो लें। 

आप होंठों पर थोड़ा सा पिपरमिंट ऑयल भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से होंठ थोड़े फुल लगेंगे। पर ध्यान रहे पिपरमिंट ऑयल ज्यादा न लगाएं वर्ना ये खतरनाक साबित हो सकता है। 

natural red stains

होंठों को लाल रंग देने के लिए बीटरूट का करें इस्तेमाल-

बीटरूट को नेचुरल लिप स्टेन भी कहा जाता है और इसका इस्तेमाल आप होंठों पर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको फ्रेश बीटरूट का इस्तेमाल करना है। उसका गूदा निकालें और अपने होंठों पर रगड़ें। इसका जूस अपने होंठों पर सूखने दें इससे ज्यादा डीप रंग आएगा और फिर लिप बाम लगाएं। आप बीटरूट पाउडर से लिप स्टेन भी बना सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा बीटरूट पाउडर लें और ऑलिव ऑयल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने होंठों पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे टिशू से पोंछ लें और लिप बाम की मदद से कलर को सील करें। 

इसे जरूर पढ़ें- Best Lipstick: ये 5 रेड लिपस्टिक शेड करेंगे सभी को सूट, स्किन लगेगी ज्यादा ग्लोइंग

बनाएं पोर्टेबल लिप स्टेन-

आप पोर्टेबल लिप स्टेन भी बना सकती हैं। ऐसा करने पर जब भी जरूरत होगी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच बीटरूट पाउडर मिलाएं। इसे किसी एयरटाइट जार में रखें। जब भी आपके होंठों को जरूरत होगी रुई की मदद से इसे अपने होंठों पर लगा लें। इसे गर्मियों में फ्रिज में रखें क्योंकि ये तापमान बढ़ने पर जम जाएगा।  

2. लिप केयर के बाद लिपस्टिक से ऐसे पाएं सुर्ख लाल होंठ- 

अब हमने होंठों की नेचुरल रंगत को बढ़ाने के लिए तो काफी काम कर लिया, लेकिन अब हम होठों को लिपस्टिक से कैसे सुर्ख लाल रंग देना है उसके लिए कुछ टिप्स आपको बताएंगे।  

सही शेड का चुनाव है बहुत जरूरी- 

सुर्ख लाल होंठों के लिए सही शेड का चुनाव बहुत जरूरी है। स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनें। अगर आपके पास पहले से ही कोई लिपस्टिक शेड है तो उसे लगाकर देखें कि वो आपके चेहरे को डल बना रहा है या फिर ब्राइट। अगर वो डल बना रहा है तो वो शेड आपके लिए नहीं है। अगर आपका रंग गेंहुआ है तो आप बहुत ज्यादा डार्क मैट शेड से बचें।  

fuller red lips

लाइनर का उपयोग जरूर करें- 

जितने बोल्ड शेड्स का इस्तेमाल आप करेंगे उतना ही इसके स्मज होने की गुंजाइश ज्यादा होगी। इसलिए होंठों की देखभाल के लिए थिक लाइनर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक स्मज नहीं होगी और परफेक्ट शेड भी मिलेगा।  

 

दांतों पर लिपस्टिक लगने न दें- 

ये बहुत जरूरी है कि आप अपने दांतों पर लिपस्टिक लगने न दें। बोल्ड रंग की लिप्सटिक के साथ दांत ज्यादा सफेद दिखते हैं और अगर आपके दांतों में लिपस्टिक लग जाए तो ये बहुत ही खराब लग सकती है।  

इसे जरूर पढ़ें- 200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक 

 

होंठों के साइज का ध्यान रखें- 

अगर आपके लिप्स थोड़े ज्यादा बड़े हैं तो आप मैट टेक्सचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। अगर आपके होंठ पतले हैं तो आप ग्लॉसी टेक्सचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं जिनसे आपके होंठों में वॉल्यूम दिखेगी।  

ये सभी टिप्स आपके होंठों के लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। इन्हें ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।