स्टाइलिश लुक के लिए कोरियन पॉप स्टार्स के हेयर कलर ट्रेंड्स से लें आइडिया

अपने लुक्स और बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो आप कोरियन एक्ट्रेस से हेयर कलर आइडिया ले सकती हैं। 

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-17, 14:42 IST
Most Popular Korean Hair Colors b

स्टाइलिश लुक के लिए अक्सर लोग हेयर कलर करवाना पसंद करते हैं। पुरुष हो या फिर महिला बालों में कलर करवाने के बाद लुक में काफी बदलाव आ जाता है। अगर आप भी अपने हेयर कलर से बोर हो चुकी हैं और अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो Kpop स्टार्स से हेयर कलर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कोरियन स्टार्स अपने डांस और गाने के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके स्टाइल की बात करें तो उनका हेयर कलर काफी डिफरेंट और यूनीक होता है।

वहीं कोरियन ड्रामा में लीड एक्ट्रेस डिफरेंट हेयर कलर में नजर आती हैं। अगर आपको भी कोरियन ड्रामा देखकर अपने बालों का रंग चेंज करने का मन करता है तो आप इस लिस्ट में अकेली नहीं है। कोरियन एक्ट्रेस की क्लीन स्किन और हेयर कलर देख किसी का भी मन बदल जाता है। डिफरेंट लुक के लिए अगर आप किसी अच्छे हेयर कलर की तालाश में हैं, तो आप कोरियन पॉप स्टार्स और एक्ट्रेस से आइडिया ले सकती हैं।

पीच ऑरेंज हेयर कलर (Peachy Orange Hair Color)

popular k pop idols hair color trends ()

अगर आप नए लुक की तलाश में हैं तो आप पीच ऑरेंज हेयर कलर करवा सकती हैं। ब्लैक पिंक की जेनी (BLACKPINK's Jennie) के इस हेयर कलर से आइडिया ले सकती हैं। पॉप आइकन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया है। लाइट ऑरेंज कलर के बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

टिप्सः अगर आप एरियल रेड कलर नहीं करवाना चाहते हैं तो आप इस कलर के साथ क्रॉपर कलर मिक्स कर सकते हैं। यकीनन यह कलर आपके लुक को चेंज कर देगा।

इसे जरूर पढ़ेंःस्किन टोन के अनुसार अगर चुनेंगी सही हेयर कलर तो चेहरे की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

वाइन कलर (Wine Hair Color)

popular k pop idols hair color trends ()

अगर आप अपने काले बालों से बोर हो गई हैं तो कुछ नया ट्राई करने के लिए वाइन कलर काफी अच्छा साबित हो सकता है। साउथ कोरियन एक्ट्रेस सिंगर Bae Suzy के हेयर कलर को रिक्रिएट कर सकती हैं। यकीनन यह कलर आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। एक्ट्रेस के बालों का कलर न तो रेड है और न ही ब्राउन है। यह एक परफेक्ट वाइन कलर है। बहुत से लोग वाइन कलर के नाम पर बालों में रेड कलर कर देते हैं। ऐसे में आप Bae Suzy के इस हेयर कलर को दिखा कर बालों में परफेक्ट वाइन कलर करवा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःहेयर कलर कराने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, कभी नहीं होंगे बाल खराब

रोज ब्राउन कलर (Rose Brown)

popular k pop idols hair color trends

Lee Sung-kyung ली सुंग क्यूंग का रोज ब्राउन हेयर कलर बेहद खूबसूरत है। यह कलर हर स्किन टोन पर अच्छा लगेगा। इस हेयर कलर में फोटो बहुत अच्छी आती है। अगर आप बालों में डाई करवाने का सोच रही है तो एक बार रोज ब्राउन हेयर कलर जरूर ट्राई करें। (बालों के लिए बेस्ट हेयर कलर )

लैवेंडर हेयर कलर (Lavender)

popular k pop idols hair color trends ()

इन दिनों लैवेंडर कलर काफी ट्रेंड में है। कपड़े से लेकर नेल पेंट में लैवेंडर कलर महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। ऐसे में लैवेंडर हेयर कलर आपको डिफरेंट लुक देगा। खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आप कोरियन पॉप स्टार और एक्ट्रेस आईयू (IU) से आइडिया ले सकती हैं। लाइट लैवेंडर हेयर कलर में आप भी आईयू की तरह खूबसूरत नजर आएंगी। (स्किन टोन के अनुसार हेयर कलर )

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP