लंबे, सिल्की और स्ट्रॉन्ग बाल तो हम सभी चाहते हैं। हालांकि, सिर्फ चाहने से ही सबकुछ नहीं होता है। इसके लिए बालों की सही देखरेख करना बेहद जरूरी होता है। बालों की केयर करने के लिए ऑयलिंग करना बेहद जरूरी होता है। यूं तो हम अपने घर में कई तरह के ऑयल को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मैकाडामिया ऑयल के बारे में सुना है।
यह एक ऐसा तेल है, जिसे बालों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। मैकाडामिया ऑयल को मैकाडामिया नट्स से प्राप्त किया जाता है। अब लोग इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करने लगे हैं।
जब आप मैकाडामिया ऑयल से बालों की मसाज करते हैं तो आपके रूखे व बेजान बाल कुछ ही दिनों में फिर से जीवंत हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको मैकाडामिया ऑयल से बालों को मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रही हैं-
बालों को बनाए मजबूत
मैकाडामिया ऑयल का इस्तेमाल करने से बालों को अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दरअसल, इस तेल में उच्च मात्रा में लिपिड यानी फैटी एसिड होते हैं। यह लिपिड आपके बालों को मजबूत बनाने में करता है।
साथ ही साथ, इससे आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा इसमें टोकोफेरोल और स्क्वालेन होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बालों को यूवी प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने बालों की प्रॉब्लम को ध्यान में रखकर चुनें ऑयल, मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट
हेयर हेल्थ को बनाए बेहतर
अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी हेयर हेल्थ में सुधार करना चाहती हैं तो ऐसे में मैकाडामिया ऑयल का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। इसमें फैटी एसिड के अलावा प्रोटीन भी होता है। साथ ही साथ, इनमें अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मैकाडामिया ऑयल के यही गुण आपकी हेयर हेल्थ को इंप्रवू करते हैं।
हेयर इलास्टिसिटी होती है इंप्रूव
बालों की स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होता है कि उसकी इलास्टिसिटी को इंप्रूव किया जाए। इस लिहाज से भी मैकाडामिया ऑयल का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। मैकाडामिया ऑयल में आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।
ये अमीनो एसिड कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जिसमें केराटिन होता है और यह आपके बालों को मजबूत बनाता है। बढ़े हुए कोलेजन उत्पादन (कोलेजन बूस्टिंग फेस मास्क) से हेयर इलास्टिसिटी को भी इंप्रूव करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: हेयर ऑयलिंग से नहीं मिलेगा पूरा लाभ, अगर इन चार मिथ्स को मान लेंगी सच
रूखे बालों की समस्या होती है दूर
अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे व बेजान हैं तो ऐसे में मैकाडामिया ऑयल का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। मैकाडामिया तेल एक ट्राइग्लिसराइड तेल है और इसमें 80-84 प्रतिशत मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड तक होता है। इसका मतलब है कि इसके इस्तेमाल से बालों को नमी मिलती है। जब आप इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो रूखे बालों फिर से सिल्की नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, यह डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में भी मददगार है।
तो अब आप भी मैकाडामिया ऑयल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और इसमें मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों