कहते हैं कि एन एप्पल इन ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे अर्थात् अगर हर दिन सिर्फ एक सेब खाया जाए तो हर बीमारी से दूर रहा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण ही अमूमन लोग इन्हें डाइट में शामिल करते हैं। यकीनन यह आपके दांतों से लेकर पेट आदि शरीर के लगभग हर अंग को फायदा पहुंचाता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से सेब खाने से स्किन पर ग्लो नज आने लगता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि महिलाएं एक्ने से लेकर डार्क सर्कल्स आदि कई तरह की स्किन समस्याओं से जूझती हैं और इन समस्याओं से निपटने का रास्ता उन्हें बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट में नजर आता है।
हालांकि अगर आप चाहें तो अपनी सभी स्किन समस्याओं का हल सेब में ढूंढ सकती हैं। बस जरूरत है इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की। सेब से स्किन को मैक्सिमम लाभ मिले, इसके लिए आप उसे अपनी डाइट में तो शामिल करें ही, साथ ही आप उसे अपनी स्किन पर भी लगा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए सेब को इस्तेमाल करने का सही तरीका बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- डार्क सर्कल और लटकती त्वचा को एक हफ्ते में करें ठीक
सेब आपकी आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स से लेकर आंखों की सूजन आदि को बेहद आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए सेब के स्लाइस काटें और उन्हें अपनी आंख के नीचे रखें और 20 मिनट के लिए आराम करें। इसके अलावा, आप चाहें तो सेब के कुछ स्लाइस को पानी में उबाल लें और एक बार जब वे नरम हो जाएं, तो उन्हें मैश करें और पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए इसे अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें।
सेब आपकी सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से रक्षा करने में मदद करता है, हालांकि इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा, यह सनबर्न से भी आपको राहत दिलाता है। इसके लिए आप एक सेब को कद्दूकस करके उसका पल्प निकाल लें और इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
आप इसे तब तक अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक कि एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें।
एक्ने और ब्लेमिश होंगे दूर
क्या आप जानती हैं कि ग्रीन एप्पल का नियमित सेवन मुंहासों और फुंसियों की घटना को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लेकिन इसके अलावा, सेब को स्किन पर लगाने से भी बेहतरीन और जल्द परिणाम प्राप्त होता है। सेब के एक टुकड़े को मैश करें और इसे दूध के एक चम्मच के साथ मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Gharelu Nuskhe: पीठ के मुंहासे दूर करने के 5 आसान घरेलू उपाय जानें
इस मिश्रण को मुहासों और काले धब्बों से राहत पाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इस तरीके को अपनाने से आपको अपनी स्किन में काफी अंतर महसूस होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।