herzindagi
gel face maks main

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी करने लगेंगी कूल आई जेल मास्क का इस्तेमाल

अगर आपने अभी तक कूल आई जेल मास्क का इस्तेमाल नहीं किया है तो इस लेख को पढ़ने के बाद यकीनन आप इसे एक बार ट्राई जरूर करना चाहेंगी।
Editorial
Updated:- 2021-01-12, 14:11 IST

आज के समय में अधिकतर महिलाओं को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने या फिर ठीक से नींद ना लेने के कारण आंखों में थकान से लेकर पफीनेस, डार्क सर्कल्स यहां तक कि सिरदर्द आदि की परेशानी भी होती है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं। हालांकि अगर आप इन नुस्खों को अपनाकर थक चुकी हैं और अब एक आसान और प्रभावशाली रास्ता अपनाना चाहती हैं तो कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल करके देखें। मैं खुद कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल करती हूं और इसका रिजल्ट कुछ ही पलों में नजर आने लगता है। पिछले कुछ समय में इन कूल जेल आईमास्क की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं, जिसके बारे में अधिकतर महिलाओं को पता ही नहीं होता। हालांकि आप भी अगर कूल जेल आई मास्क से मिलने वाले लाभों से अनजान हैं तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

आई बैग्स व पफीनेस से मिलेगा छुटकारा

 gel face maks inside

कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल करने का एक लाभ यह है कि यह आई बैग्स व पफीनेस से छुटकारा दिलाने में मददगार है। दरअसल, यह कूल जेल आई मास्क fluid retention को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे आपकी आंखों से पफीनेस भी खत्म होती है। इतना ही नहीं, अगर आप रात में इसे आंखों पर लगाकर सो जाती हैं तो इससे अगले दिन आपको अपनी आंखों में एक फ्रेशनेस का अहसास होगा।

इसे जरूर पढ़ें: फ्रिजी बालों की समस्या को दूर कर सकती है वैसलीन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

आंखों की थकान करे दूर

 gel face maks inside

कई बार ऐसा होता है कि लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में थकान होने लगती है, जिससे आंखें ना सिर्फ भारी हो जाती है, बल्कि काम करने में भी परेशानी होती है। ऐसे में आप कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से महज पांच मिनट में ही आपकी आंखों की सारी थकान गायब हो जाएगी और आप एक बार खुद को फिर से एनर्जेटिक महसूस करेंगी।

इसे जरूर पढ़ें: जानिए क्या है टोनर और अपनी स्किन टाइप के लिए कुछ इस तरह चुनें इसे

ड्राई आई से राहत

 gel face maks inside

अमूमन देखने में आता है कि सर्दियों के दौरान आंखों के आसपास की त्वचा झुर्रियों वाली होने लगती है। नमी की कमी और यहां तक कि आंखों में खिंचाव के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे में आप आई क्रीम लगाने के बाद, एक जेल आई मास्क का उपयोग करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को ठीक करेगा। हालांकि,ड्राई आई की समस्या होने पर बहुत लंबे समय तक कूलिंग आई मास्क को रखने से बचें।

 

डार्क सर्कल्स को कहें बाय-बाय

 gel face maks inside

अगर आपको आंखों के नीचे काले घेरे हैं और आपको वह बिल्कुल पसंद नहीं है। तो आप हर दिन कूलिंग आई जेल मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। अधिकतर मामलों में डार्क सर्कल्स के पीछे की मुख्य वजह निर्जलीकरण या एलर्जी होती है। ऐसे में अगर आप हर दिन इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपको कुछ ही दिनों में काफी परिवर्तन नजर आने लगेगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।