herzindagi
amazing eye cream beauty tips

चेहरे को कंसील करने से लेकर लिप्स को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है आई क्रीम, जानिए कैसे

अगर आप आई क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ आंखों के लिए करती हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए। आई क्रीम के कई ब्यूटी हैक्स हैं जो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-06-20, 10:57 IST

अधिकतर महिलाएं अपनी ब्यूटी किट में आई क्रीम को जगह जरूर देती हैं। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर होता है कि आई क्रीम का इस्तेमाल आंखों के लिए किया जाता है। वैसे जब आई क्रीम को अप्लाई करने की बात आती है तो महिलाएं अपने डार्क सर्कल्स से लेकर अंडर आई बैग्स से मुक्ति पाने के लिए इसे यूज करती हैं। इतना ही नहीं, आई क्रीम आपके आई एरिया को ब्राइटन करने में भी मदद करती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आई क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। बल्कि आप इसकी मदद से अपनी अन्य कई ब्यूटी प्रॉब्लम्स को भी आसानी से सॉल्व कर सकती हैं। जी हां, आई क्रीम को आप अपनी आंखों के अलावा भी फेस पर कई जगह बेहद आसानी से अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको आई क्रीम के जुड़े कुछ अमेजिंग ब्यूटी हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी अच्छे लगेंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी अपनी ब्यूटी किट में मौजूद आई क्रीम को कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल कर पाएंगी-

कंसीलर के साथ करें मिक्स

amazing eye cream beauty hacks inside

अपने चेहरे के स्पॉट्स और ब्लेमिश को छिपाने के लिए अक्सर आप कंसीलर का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन एक बार आप कंसीलर के साथ आई क्रीम को मिक्स करके देखें। यह ट्रिक कंसीलर को पहले से ज्यादा क्रीमीयर बनाएगा। साथ ही इस तरह जब आप कंसीलर को अप्लाई करेंगी तो वह स्किन पर इवन तरीके से लगेगा। साथ ही क्रीम आपके अंडर-आई एरिया को हाइड्रेटेड रखेगी और कंसीलर को क्रीजिंग या सेपरेट होने से रोकेगी। ऐसे में बेहतर रिजल्ट के लिए आप कंसीलर के साथ आई क्रीम को मिक्स कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड

नहीं सूखेंगे होंठ

amazing eye cream beauty hacks inside

अमूमन महिलाएं अपने होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए लिप बाम का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर लिप बाम खत्म हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी आईक्रीम भी आपके बेहद काम आ सकती है। बस आप आई क्रीम को लिप्स के साथ-साथ आसपास के एरिया में लगाएं। यह इसे हाइड्रेटेड, मॉइश्चराइज्ड और नरिश्ड रखेगा। इतना ही नहीं, एक उम्र के बाद लिप बाम आपके होंठों को सही तरह से मॉइश्चराइज्ड नहीं कर पाती। ऐसे में आईक्रीम आपके काम  आ सकती है। बस आप सोने से पहले थोड़ी सी आई क्रीम को अपने लिप्स पर रब करें। अगली सुबह आपको सॉफ्ट और कोमल होंठ मिलेंगे।

 

क्यूटिकल्स को करें सॉफ्ट 

amazing eye cream beauty hacks inside

चूंकि आई के आसपास का एरिया बेहद डेलीकेट व सॉफ्ट होता है, इसलिए आई कीम को अतिरिक्त हाइड्रेटिंग बनाया जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से अपने ड्राई क्यूटिकल्स को भी सॉफ्ट बना सकती हैं। बस आप थोड़ी सी आई क्रीम को अपने क्यूटिकल्स पर रब करें। यह आपके क्यूटिकल्स को नरिश्ड करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: Smokey eyes से लेकर winged eyeliners तक ये हैं bollywood के hottest eye make-up trends

 


रिंकल्स करे कम

amazing eye cream beauty hacks inside

अगर आपको अपनी आई ब्रो के बीच रिंकल्स नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप आई क्रीम की मदद से इन रिंकल्स को आसानी से अलविदा कह सकती हैं। एक बार जब आप आई क्रीम को अपने अंडर आई एरिया पर अप्लाई करती हैं तो उसके बाद आप आई ब्रो के बीच के एरिया पर भी लगाएं। चूँकि आप पहले से ही अपनी आँखों के आसपास की महीन रेखाओं को कम करने के लिए अपनी आँखों की क्रीम का उपयोग कर रही हैं, आई क्रीम उन क्षेत्रों में अन्य लाइनों के लिए भी कर सकती है जहाँ आपकी त्वचा संवेदनशील और नाजुक है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।