बच्चों की स्किन बड़ों की अपेक्षा अधिक सेंसेटिव होती है और इसलिए उनकी स्किन की केयर करते समय मां को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। उनके लिए मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स वास्तव में कितने सुरक्षित हैं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में क्यों ना आप उनकी स्किन का ख्याल रखने के लिए घर पर ही कुछ बेहतरीन फेस मास्क तैयार करें। नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने इम मास्क का स्किन पर कोई भी विपरीत प्रभाव पडने का खतरा नहीं रहता। साथ ही यह बच्चे की स्किन की अनुसार उनकी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करते हैं।
मसलन, अगर उनकी रूखी है तो मास्क उनकी स्किन को हाइड्रेट करेगा। इसी तरह उसकी स्किन पर पिम्पस हो गए है तो यह उसे कम करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा यह उनकी स्किन को अतिरिक्त पोषण भी प्रदान करेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ होममेड फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों के लिए सुरक्षित हैं-
एवोकाडो फेस मास्क
एवोकाडो एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा -3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, पैंटोथेनिक एसिड और विटामिन के, सी, ई और बी से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शुष्क और संवेदनशील त्वचा को सूट करते हैं और लंबे समय तक त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आप दो बड़े चम्मच एवोकाडो ऑयल लेकर में 1 बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच विटामिन ई को एड करें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब अपने बच्चे के साफ चेहरे पर धीरे से मास्क लगाएं। 20 मिनट के लिए मास्क को छोड़ दें और आखिरी में गुनगुने पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घर पर बनाएं 'पपीते का उबटन'
खीरा फेस मास्क
खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। इसलिए समर्स के लिए यह एक बेहतरीन फेस मास्क साबित हो सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा कप दही लें और उसमें एक बड़ा चम्मच विटामिन ई तेल, और खीरे का पेस्ट एड करें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और बच्चे के चेहरे और गर्दन पर पेस्ट को लगाएं। आखिरी में आप पानी की मदद से फेस को क्लीन करें।
शहद फेस मास्क
शहद में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये गुण त्वचा संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। साथ ही शहद त्वचा को हाइड्रेट भी कर सकता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पके केले को एक कटोरे में मैश करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। आप इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं और बच्चे के साफ चेहरे पर आराम से लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- 30 के बाद करें ये 6 काम, स्किन लगेगी जवां
दही का फेस मास्क
दही में प्राकृतिक लैक्टिक एसिड होता है। लैक्टिक एसिड त्वचा की सतह को एक्सफोलिएट करने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट व नरिश्ड भी करता है और उसे एक सूदिंग इफेक्ट भी देता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, और 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब पहले बच्चे की स्किन को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को उसकी स्किन पर अप्लाई करें। 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में फेस मास्क को गुनगुने पानी से धोएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों