कोरियन स्किन केयर ट्रेंड हमारे देश में भी काफी लोकप्रीय हो रहे हैं। पिछले साल तो भारतीय ब्यूटी मार्केट में ये छाए रहे, 2019 में भारतीय मार्केट में कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स काफी इस्तेमाल किए गए। इतना ही नहीं 2020 की शुरुआत से भी यही ट्रेंड देखा जा रहा है। तो क्यों न हम इस बारे में जान लें कि क्या खास है इस स्किन केयर ट्रेंड में और क्या ये हमारी स्किन के लिए भी बेहतर हैं? कोरियन स्किन केयर ट्रेंड जैसे ग्लास स्किन तो चर्चित हो ही गया है, लेकिन अब क्रीम स्किन ट्रेंड आया है और इंस्टाग्राम और पिनट्रेस्ट में वो सब कुछ शेयर हो रहा है। तो अगर आपको भी कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स अच्छे लगते हैं तो हम बात करते हैं आज कुछ खास स्किन मास्क की जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
टोनीमोली बहुत अच्छा ब्रांड है जो भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है। अगर आप हमेशा जल्दी में रहती हैं और आपको बेहतरीन फेस मास्क चाहिए तो आप ये मास्क ट्राई कर सकती हैं। ये शीट मास्क है और ये अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है। इसमें नींबू, टी-ट्री, एलो, अनार, रेडवाइन, सीवीड, ब्रॉकली, राइस मास्क, मक्कोली और एवोकाडो स्किन मास्क वेरिएंट्स आते हैं। आप चाहें तो पूरे 11 ले सकती हैं। स्किन को साफ कर ये फेस मास्क लगाएं और उसके बाद बचा हुए मास्क सीरम से अपने चेहरे पर मसाज करें।
इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
इसे जरूर पढ़ें- Skin And Fitness Secrets: इन 6 कारणों से उम्रभर सुंदर और सुडौल रहती हैं जापानी महिलाएं, जानिए उनकी स्किन का राज़
अगर आपको कोई ऐसा मास्क चाहिए जो फेस वॉश की तरह लगाकर चेहरे को धोया जा सके तो आप ये मास्क चुनिए। स्किन फूड कंपनी के प्रोडक्ट्स थोड़े से महंगे जरूर होते हैं, लेकिन साथ ही में ये प्रोडक्ट्स काफी असरदार भी होते हैं। ये मास्क आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए जरूरी है। ये खास तौर पर ड्राई स्किन के लिए है।
1549 रुपए की कीमत में इस मास्क को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर आपको चावल का मास्क ही चाहिए और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो ये मास्क सबसे अच्छा साबित हो सकता है। ये मास्क चेहरे का ऑयल और मिट्टी निकालने के साथ-साथ स्किन को डीप क्लेंजिंग देने के लिए भी काफी अच्छा है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस मास्क के साथ बहुत ज्यादा झंझट नहीं है।
390 रुपए की कीमत में इस मास्क को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
पूरे चेहरे का टेक्सचर सुधारने के लिए ये मास्क काफी अच्छा हो सकता है। उन लोगों के लिए ये बहुत अच्छा है जिनके पोर्स बहुत ज्यादा बड़े हैं। ये पूरे चेहरे पर लगाएं सिर्फ आंखों के आस-पास और होठों के पास के एरिया को छोड़ दें। इसे साफ करने के लिए हल्के गर्म पानी से चेहरे को साफ करें। ये मास्क स्किन की खूबसूरती और बढ़ता है।
इस मास्क को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
ये शीट मास्क चेहरे के मॉइश्चर को ठीक करते हैं और स्किन के नॉरिश्मेंट का पूरा ख्याल रखते हैं। ये मास्क स्मूथ स्किन के लिए है। इसे आप डीटेन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नैचुरल प्रोडक्ट से बने मास्क हैं। इसलिए ये काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।
192 रुपए की कीमत में ये खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
इसे जरूर पढ़ें- Anti Ageing Tips: ये 7 कोरियन स्किन केयर टिप्स रखेंगे त्वचा को जवां
ये एक पील ऑफ मास्क है जो स्किन को स्मूथ बनाता है। ये डेड स्किन सेल्स को हटाता है और स्किन को स्मूथ रखता है। इसमें सीवीड है और ये स्किन टोन को काफी सुधारता है। ये स्लीपिंग मास्क है और इसमें मॉइश्चर भी काफी ज्यादा है। रात को सोते समय स्किन केयर के लिए ये काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसे आप पील ऑफ की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर पतली लेयर लगाकर इसे धो सकती हैं। ये मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाने के बाद लगाया जाता है।
520 रुपए की कीमत में इस मास्क को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।