ट्वीज़र एक ऐसा टूल है, जिसे डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में महिलाएं कम ही सोचती हैं। अगर मैं आपसे पूछूं कि आप ट्वीज़र का क्या करती हैं। तो यकीनन आपका जवाब होगा कि आई ब्रो के अतिरिक्त बाल निकालने में या फिर हो सकता है कि समर्स में कुछ महिलाएं बीजों को छिलने में भी इसकी मदद लेती हों। लेकिन क्या आपने कभी इससे अतिरिक्त भी इसे डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल किया है। शायद नहीं। सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन एक मामूली सा नजर आने वाला ट्वीज़र मेकअप के दौरान आपका एक बेहतरीन टूल साबित हो सकता है।
इसकी मदद से आप ना सिर्फ एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं, बल्कि इससे आप मेकअप के दौरान लगने वाले समय को काफी हद तक कम कर सकती हैं। आखिरकार हर महिला कम से कम समय में मेकअप करके एक बेहतरीन लुक पाना चाहती हैं और ट्वीज़र की मदद से आप ऐसा आसानी से कर सकती हैं। बस आपको कुछ हैक्स के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इससे अभी तक अनजान हैं तो आज हम आपको ट्वीज़र से जुड़े कुछ ऐसे ही आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:वही पुराने eye makeup से हो गयीं हैं bore?तो try करें ये smokey eye makeup trend
लगाएं नकली आईलैशेज
मेकअप के दौरान आईमेकअप पर खासा जोर दिया जाता है। इसमें भी आपकी आईलैशेज काफी महत्वपूर्ण होती है। जिन महिलाओं की लैशेज घनी नहीं होती, वह नकली आईलैशेज का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। हालांकि नकली आईलैशेज लगाने में कई बार काफी दिक्कत आती है। कई बार तो ग्लू ही उंगलियों पर चिपक जाती है। इस परेशानी से बचने और नकली लैशेज को एकदम सटीक लगाने के लिए आप ट्वीज़र की मदद ले सकती हैं। इससे आपको आईलैशेज को होल्ड करने में भी आसानी होगी और फिर आप उसे बेहतरीन तरीके से अपनी लैशेज पर फिक्स कर पाएंगी।
आईब्रो को दें परफेक्ट शेप
आई ब्रो के अतिरिक्त बाल हटाने के लिए तो अक्सर ट्वीज़र का यूज किया ही जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेकअप के दौरान आपकी आईब्रो को एक परफेक्ट शेप देने में भी यह काफी मददगार है। बस आप अपनी आईब्रो पेंसिल को ट्वीज़र के एक साइड पर उपर व नीचे यूज करें। अब इस ट्वीज़र को अपनी आईब्रो के उपर रखकर उसे एक परफेक्ट शेप दें। आप देखेंगी कि सिर्फ दो ही सेकंड में आपने अपनी आईब्रो को एक बोल्ड शेप दे दी है। इसके बाद आप आईब्रो पेंसिल की मदद से उसे अंदर से फिल करें।
इसे भी पढ़ें:Smokey eyes से लेकर winged eyeliners तक ये हैं bollywood के hottest eye make-up trends
कंटूरिंग में करे मदद
मेकअप के दौरान अक्सर महिलाएं फेस कंटूरिंग करती हैं ताकि उन्हें एक परफेक्ट फेस लुक मिले। आमतौर पर चीक्स, चिन या नोज की कंटूरिंग की जाती है। लेकिन हर महिला को कंटूरिंग करना अच्छी तरह नहीं आता। ऐसे में भी ट्वीज़र आपके काम आएगा। अगर आप नाक की कंटूरिंग बेहद कम समय में परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं तो इसके लिए ट्वीज़र के एक साइड पर उपर व नीचे कंटूरिंग क्रीम लगाएं और उसकी मदद से नाक के उपर एक लाइन खीचें। इसके बाद आप उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। इस तरह आप अपनी नाक को पतला दिखा सकती हैं और उसे परफेक्ट शेप दे सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह से मेकअप से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए विजित करती रहें आपकी अपनी वेबसाइट Herzindagi पर।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों