वही पुराने eye makeup से हो गयीं हैं bore?तो try करें ये smokey eye makeup trend

Smokey eye trend आजकल  bollywood मे छाया हुआ है। Red carpet ही नहीं बल्कि bridal function और हमारी  favourite actresses इसे try करने में नहीं है पीछे।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2017-12-16, 16:25 IST
bollywood actresses smokey eye big

खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है और लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए ना जाने कितने जतन करती है। कुछ लड़कियां खूबसूरत दिखने के चक्कर में ज्यादा मेकअप कर लेती है तो कुछ लड़कियां हर occasion पर एक ही तरह का मेकअप करके bore हो गईं हैं। तो अब आपकी बोरियत का solution है हमारे पास। जिसे try कर आपकी खूबसूरती में लग सकते है चार चाँद। कई बार कुछ लड़कियों को मेकअप सेंस नहीं होता कि किस तरह की ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप apply किया जाता है? अगर आप भी उन्ही में से एक हैं जो खूबसूरत दिखना चाहती है लेकिन आपका मेकअप सेंस अच्छा नहीं है। तो जरूर follow करें इन में से कोई बॉलीवुड actresses का smokey eye मेकअप क्योंकि आज कल smokey eye बेहद trendy बन चुकीं हैं, जो आपकी आँखों को दे सकती है एक नया और gorgeous look.जिससे आप भी दिख सकती है बेहद खूबसूरत और elegant.

Gold smokey eyes में सोनम कपूर

bollywood actresses smokey eye inside

Image Courtesy: Instagram(@namratasoni)

Fashion queen सोनम कपूर ये अच्छे से जानती हैं कि किस तरह के मेकअप को कैसे carry करना है तभी तो उन्होंने Cannes 2017 में golden color smokey eye मेकअप के nude पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। जो कि सोनम पर बेहद फब रहा था। अगर आपको भी पसंद है गोल्डन कलर तो जरूर try करें सोनम का मेकअप सेंस और दिखें खूबसूरत और ग्लैमरस।

Green smokey eyes में दीपिका पादुकोण

bollywood actresses smokey eye inside

Image Courtesy: Instagram(@degrisogono)

Cannes 2017 में किया ये मेकअप दीपिका पर बेहद जच रहा था। दीपिका ने अपनी eyes के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए ग्रीन कलर smokey eye मेकअप के साथ लिप्स को nude रखा। इस तरह का मेकअप दीपिका पर बहुत खूबसूरत लग रहा था जिसने उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए। अगर आपको भी मेकअप में एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो try करें दीपिका का मेकअप स्टाइल।

Read more: इन सर्दियों मे रखना है अपने होठों को soft और healthy तो अपनाये ये घरेलू उपाय

Dense black smokey eyes में नेहा धूपिया

bollywood actresses smokey eye inside

Image Courtesy: Pinterest

अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नेहा को ये भी अच्छे से मालूम है की बोल्ड और खूबसूरत कैसे दिखा जाता है। तभी तो सबसे unique दिख रही हैं। जिसमें उन्होंने dense black कलर smokey eye मेकअप कर अपनी eyes को एक अलग ही खूबसूरती दी है। अगर आप भी अपनी eyes को एक बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो जरूर try करें नेहा का बोल्ड और खूबसूरत मेकअप। जिससे आप भी दिख सकती हैं बेहद हॉट और बोल्ड।

Metallic grey smokey eyes में सोनाक्षी सिन्हा

bollywood actresses smokey eye inside

Image Courtesy: Instagram(@aslisona)

खूबसूरती की मल्लिका सोनाक्षी वैसे ही बेहद cute लगती हैं लेकिन वो भी रखती हैं high makeup sense तभी तो उन्होंने metallic grey कलर से अपनी eyes पर किया है ये unique experiment, जो सोनाक्षी पर बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही pink color लिप्स ने उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए हैं। इस तरह के मेकअप आप भी try कर सकतीं हैं जिससे आप भी दिखेंगी unique और बोल्ड।

Read more: Oily skin से है परेशान? तो try करें ये घरेलू नुस्खे और पाएं oil free चेहरा

Sea blue smokey eyes में ऐश्वर्या राइ बच्चन

bollywood actresses smokey eye inside

Image Courtesy: Pinterest

मम्मी ऐश ये बेहद अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपनी आँखों को sexy बनाना है। तभी तो ये sea green कलर smokey eye मेकअप को Cannes के रेड कारपेट में carry किया है। जिसमें उनकी अदा बेहद कातिलाना लग रहीं थीं। अगर आप भी अपनी eyes को एक अलग और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो ऐश का बोल्ड अंदाज जरूर करें try.जो देगा आपको एक stunning look.

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP