जब भी हाथों की खूबसूरती की बात होती है तो सबसे पहला नाम लम्बे नाखूनों का ही लिया जाता है। जिन पर नेल पेंट और नेल आर्ट की मदद से हाथों की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाया जाता है। हालांकि हाईजीन को मद्देनजर रखते हुए नेल्स को छोटा रखने की बात कही जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ महिलाएं अपने नाखूनों को लंबा रखना चाहती हैं, लेकिन उनके नेल्स बेहद कमजोर होते हैं और जरा सा लंबा होने पर टूट जाते हैं। ऐसे में उनके लंबे नाखूनों की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। हो सकता है कि आपकी गिनती भी ऐसी ही महिलाओं में होती हो और आपके नेल्स हमेशा छोटे ही रह जाते हों। लेकिन इस स्थिति में भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो अपने छोटे नाखूनों को लंबा होने का आभास करा सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स अपनाने होंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
अपने नेल्स को दें शेप
आपको भले ही विश्वास ना हो लेकिन नेल शेप आपके नेल्स पर एक गहरा प्रभाव डालते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून वास्तव में लंबे दिखाई दें, तो अपने नाखूनों को आलमंड शेप दें। यह एक ऐसा नेल शेपहै जो नेल्स को लंबे होने का आभास देता है। हालांकि, अगर आप आलमंड नेल शेप के साथ सहज महसूस नहीं कर रही हैं, तो ऐसे में आप नेल्स को एक राउंड शेप भी दे सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान दें कि आप नेल्स स्क्वेयर शेप ना दें, क्योंकि यह आपके नेल्स को और भी छोटा बनाता है।
क्यूटिकल्स को करें पुश
यह भी एक तरीका है अपने नाखूनों को लंबा दिखाने का। आप अपने नाखूनों में कुछ अतिरिक्त लंबाई जोड़ने के लिए, अपने क्यूटिकल्स को पीछे धकेलें। यह आपके नाखूनों में लंबाई जोड़ने के साथ उसे एक पॉलिश रूप भी देता है। लेकिन आपको क्यूटिकल्स को पीछे धकेलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप बहुत हार्श तरीके से ऐसा करती हैं तो इससे आपके नेल बेड को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, आप अपने क्यूटिकल्स को पुश करते समय जेंटल रहें या फिर अगर आप इसे पहली बार कर रही हैं तो ऐसे में आप पहले किसी प्रोफेशनल को इस प्रोसेस को करते हुए अवश्य नोटिस करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानिए क्या है Kansa Wand Massager और किस तरह से आपकी स्किन को पहुंचाता है लाभ
न्यूड कलर्स का करें इस्तेमाल
हम सभी अपने नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल पेंट का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके द्वारा लगाए जाने वाले पॉलिश का रंग आपके नेल्स की अपीयरेंस पर भी प्रभाव डालता है। डार्क नेल पॉलिश आपके नाखूनों को छोटा या केवल उनकी वास्तविक लंबाई को दिखाती है। वहीं लाइट शेड्स आपके नेल्स की लंबाई पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसलिए अगर आप अपने नेल्स को थोड़ा लंबा दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप न्यूड कलर्स को अपने नेल्स पर अप्लाई करें। बेहतर होगा कि आप अपने स्किन टोन के करीब ही किसी शेड का चयन करें।
फ्रेंच मैनीक्योर का लें सहारा
अमूमन अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं फ्रेंच मैनीक्योर करना पसंद करती हैं। यह सबसे पॉपुलर मैनीक्योर में से एक है। यह न केवल आपके नाखूनों को सुंदर बनाने में मदद करते हैं, बल्कि इससे आपके नेल्स के लंबे होने का भ्रम भी पैदा होता है। टिप्स पर अगर व्हाइट कलर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे लंबे नाखूनों का भ्रम होता है और यह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। ऐसे में आप फ्रेंच मैनीक्योर की मददसे अपने नेल्स को खूबसूरत व लंबा बनाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Expert Tips: गले हुए केले से ऐसे करें बालों को 'Deep Conditioner'
स्मार्टली करें नेल आर्ट
हम सभी अपने नेल्स को ख्ूबसूरत दिखाने के लिए नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि अगर नेल आर्ट को स्मार्टली करती हैं तो इससे नेल्स को लंबा भी दिखाया जा सकता है। आप ऐसे नेल आर्ट डिज़ाइन का उपयोग करें जिसमें छोटे पैटर्न शामिल हों। स्मॉल डॉट्स, थिन हॉरिजोन्टल लाइन्स, टिप्स पर फोकस करना कुछ ऐसे आईडियाज हैं, जिनकी मदद से ना सिर्फ नेल्स की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है, बल्कि उनके लंबा भी दिखाया जा सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Imae Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों