चेहरे पर है पिम्पल्स व डार्क स्पॉट्स तो कंसीलर लगाते समय ना करें यह गलती

मेकअप बेस लगाते समय हम पहले कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कंसीलर एप्लीकेशन के दौरान आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

Concealer mistake tips

मेकअप एप्लीकेशन की सबसे खास बात यह है कि यह आपके चेहरे की कमियों को बेहद ही खूबसूरती से छिपाता है। जिसके कारण आपकी स्किन इवन टोन और नेचुरली ब्यूटीफुल नजर आती है। दरअसल, कुछ महिलाओं के चेहरे पर डार्क स्पॉट्स व पिंपल्स आदि होते हैं और ऐसे में वह उसे हाइड करने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। आमतौर पर कंसीलर का इस्तेमाल मेकअप की शुरूआत में किया जाता है। लेकिन इससे आपको एक स्मूद लुक तभी मिलता है, जब इसे सही तरह से लगाया जाए। हालांकि, कई बार देखने में आता है कि कुछ महिलाएं कंसीलर एप्लीकेशन के दौरान अनजाने में कुछ गड़बड़ कर देती हैं, जिससे ना केवल उन्हें अपने चेहरे के स्पॉट्स को हाइड करने में प्रॉब्लम होती है, बल्कि इससे उनका मेकअप बेस भी बिगड़ जाता है और फिर उन्हें एक फ्लॉलेस लुक नहीं मिलता, जिसकी उन्हें चाहत होती है। तो चलिए आज हम आपको कंसीलर एप्लीकेशन के दौरान की जाने वाली कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

गलत समय पर लगाना

consilor

यह कंसीलर के साथ की जाने वाली सबसे पहली व कॉमन मिसटेक है। अमूमन लड़कियां इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उन्हें पहले कंसीलर लगाना चाहिए या फिर फाउंडेशन। ऐसे में वह किसी भी प्रॉडक्ट को पहले अप्लाई कर लेती हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि हमेशा मेकअप बेस के रूप में फाउंडेशन को पहले अप्लाई किया जाता है और उसके बाद कंसीलर लगाना चाहिए। दरअसल, फाउंडेशन आपको एक स्मूद बेस देता है और अगर उसके बाद भी आपकी स्किन पर स्पॉट्स आदि नजर आते हैं तभी कंसीलर की जरूरत होती है। अगर आप कंसीलर को पहले लगाती हैं तो इससे उसकी पावर कम हो जाती है, क्योंकि वह फाउंडेशन के साथ मिक्स हो जाता है। केवल एक स्थिति में कंसीलर को फाउंडेशन से पहले लगाया जाता है, जब आपके चेहरे पर स्कार्स व ब्लेमिशेस हों और आप उन्हें हाइड करना चाहती हों।

बहुत अधिक प्रॉडक्ट अप्लाई करना

Some Concealer Mistakes

कुछ महिलाओं को लगता है कि अपने चेहरे के निशान ढकने के लिए उन्हें अधिक प्रॉडक्ट की आवश्यकता होगी, हालांकि यह भी आपकी एक मिसटेक है। इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप एप्लीकेशन के दौरान लेस इस मोर का फंडा काम आता है। अगर आप निशान व डार्क सर्कल्स आदि को हाइड करने के लिए अधिक कंसीलर अप्लाई करेंगी, तो आपके चेहरे पर एक क्रीज अलग से नजर आएगी। जिससे आपका पूरा मेकअप बिगड़ जाएगा। साथ ही अधिक कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए भी आपको अधिक समय व मेहनत खर्च करना होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्यूटी प्रॉडक्ट्स स्टोरेज में कहीं आप तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां

गलत तरीके से ब्लेंड करना

Some Concealer Mistakes in hindi

कंसीलर के साथ की जाने वाली यह एक आम गलती है। दरअसल, आपको कंसीलर को ब्लेंड तो करना होता है, लेकिन उसकी ब्लेंडिंग को लेकर अधिक सतर्क होने की आवश्यकता है। मसलन, अगर आप इसे बहुत अधिक ब्लेंड कर देंगी तो कंसीलर को अप्लाई करने का कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि स्किन के स्पॉट्स व डार्क सर्कल्स विजिबलहोने लगेंगे। वहीं, अगर आप इसे सही तरह से ब्लेंड नहीं करती तो इससे चेहरे पर हार्श लाइन्स नजर आएंगी। ऐसे में कंसीलर को सही तरह से ब्लेंड करने के लिए सही टूल्स का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए कंसीलर ब्रश को चुनें या फिर स्पंज का इस्तेमाल करें।

बहुत अधिक सेटिंग पाउडर का इस्तेमल करना

Concealer Mistakes

कंसीलर के ऊपर सेटिंग पाउडर को लेकर भी महिलाओं के मन में एक उलझन रहती है। कुछ महिलाओं को लगता है कि सेटिंग पाउडर लगाना चाहिए, जबकि कुछ महिलाएं इसे ना लगाने की सलाह देती हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल सही तरह से करना आवश्यक है। मसलन, अगर आपकी स्किन यंगर है तो ऐसे में ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाया जा सकता है, जबकि एजिंग स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से मेकअप बेस अधिक केकी नजर आ सकता है। साथ ही इसका अधिक उपयोग करने से फेस पर मौजूद लाइन्स अधिक विजिबल होती हैं। इसलिए, अगर आप सेटिंग पाउडर का इस्तेमालकर रही हैं तो इसका इस्तेमाल मिनिमल ही करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-लंबे और स्मूथ हेयर के लिए ट्राई करें केले से बना ये हेयर मास्क

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP