ब्यूटी ब्लेंडर का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें खास ध्यान

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप करने का टूल है जिसकी मदद से आप परफेक्ट तरह से फाउंडेशन, कंसीलर ब्लेंड कर सकती हैं। लेकिन, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
image

मेकअप करना हर महिला को पसंद है और परफेक्ट मेकअप करने के लिए महिलाएं कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इन सभी चीजों में ब्यूटी ब्लेंडर भी है। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से आप फाउंडेशन, कंसीलर समेत अन्य प्रोडक्ट्स को स्किन में सही से अप्लाई कर पाती हैं। लेकिन, ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

beauty blender

जहां मेकअप करने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ करना जरुरी है तो वहीं ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले इसे भी अच्छी तरह से साफ करें। अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को बिना साफ किए इस्तेमाल करती हैं तो इसमें पनप रहे बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर को शैंपू या साबुन की मदद से धो लें। इसके बाद आप इसे सूखा लें। वहीं पूरी तरह सूख जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्यूटी ब्लेंडर को हफ्ते में एक दिन अच्छी तरह से डीप क्लीनिंग करें।

सही तरह से करें ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल

beauty-blender

जहां ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है तो वहीं स्किन पर इसे सही तरह से अप्लाई भी करना चाहिए। अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को चेहरे पर रगड़ कर अप्लाई करती है तो स्किन को नुकसान हो सकता है। स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर को रगड़ने से बचें और हल्का टैप करके मेकअप ब्लेंड करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले इसे साफ करें साथ ही इसे साफ जगह पर स्टोर करें ताकि इसमें फंगस न जमे
  • ब्लेंडर को गीला करके इस्तेमाल करें ताकि मेकअपस्किन पर परफेक्ट अप्लाई हो।
  • ब्यूटी ब्लेंडर को 2 या 3 महीने बदल लें साथ ही, जब इसमें फटने के निशान या बदबू आने लगे तो भी इसे बदल लें।

इसे भी पढ़ें-Makeup Tips : ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करना क्यों होता है जरूरी, जानें इसके फायदे


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP