आज के समय में ब्यूटी ब्लेंडर हर किसी की मेकअप किट का हिस्सा बन चुका है। कुछ समय पहले तक जहां मेकअप अप्लाई करने के लिए सिर्फ उंगलियों या ब्रश की मदद ली जाती हैं, वहीं अब ब्यूटी ब्लेंडर काफी पॉपुलर होने लगे हैं। चूंकि ब्यूटी ब्लेंडर कई तरह के साइज व शेप में मार्केट में आसानी से अवेलेबल हैं, इसलिए आप अपने फेस व नेक एरिया पर आसानी से मेकअप अप्लाई कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी होता है कि इसके इस्तेमाल से फेस पर मेकअप बहुत अधिक नहीं लगता है।
हालांकि, ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह क्लीन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप उसे फ्रीज करने के बाद उससे अपने फेस पर मेकअप अप्लाई करती हैं तो इससे आपको कई अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीज करने से मिलने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में बता रहे हैं-
पोर्स होते हैं टाइटन
ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीज करने से आपको पोर्स को टाइटन करने में मदद मिलती है। दरअसल, जब आप उसे फ्रीज करते हैं तो उसके तापमान के कारण चेहरे के पोर्स टाइटन होते हैं और आपको एक स्मूथ लुक मिल सकता है। पोर्स टाइटन होने के कारण आपकी स्किन पर ऑयल प्रोडक्शन भी कम होता है और आपकी स्किन पर मौजूद फाइन लाइन्स व रिंकल्स भी कम नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें:Party Makeup Look: पार्टी लुक के लिए इन लिप कलर को करें ट्राई
मेकअप को ब्लेंड करने में आसानी
मेकअप से एक स्मूथ लुक पाने के लिए बेहद जरूरी है कि वह अच्छी तरह ब्लेंड हों। ऐसे में ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीज करना यकीनन काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, जब आप फ्रीजर से ब्यूटी ब्लेंडर निकालते हैं, तो यह थोड़ा नम होगा जिससे मेकअप को आसानी से ब्लेंड करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, जब आप फाउंडेशन, कलर करेक्टर या कंसीलर लगा रही हों, तो ब्यूटी ब्लेंडर का तापमान सूजन से भी राहत दिलाने में मदद करेगा।
मेकअप को बनाए लॉन्ग लास्टिंग
मेकअप करने के बाद उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाना यकीनन एक टफ टास्क होता है। लेकिन जब आप ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीज करती हैं और फिर उससे मेकअप करती हैं तो इससे आपका मेकअप लॉन्ग लास्टिंग बनता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ठंडा ब्यूटी ब्लेंडर पोर्स को टाइट करता है और फेस पर जल्दी से ऑयल नहीं आता है। ऐसे में मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। साथ ही साथ, इस तरह ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर एक ग्लो भी आता है।
इसे भी पढ़ें:ऑयली स्किन नहीं करेगी परेशान, समर में करें ये काम
समय की होती है बचत
मेकअप करते समय हमारा काफी सारा समय यूं ही चला जाता है। अमूमन मेकअप करते हुए सबसे पहले हम चेहरे पर बर्फ लगाते हैं और फिर कंसीलर या फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए स्पंज को गीला करते हैं। लेकिन अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रखते हैं तो इससे यकीनन आपके समय की बचत करेगा। दरअसल, ठंडा ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने से आपको बर्फ का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी और आपका समय भी कम लगेगा। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छी तरह क्लीन करके ही फ्रीज करें।
तो अब आप भी अपने ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीज करें और उसे इस्तेमाल करें। फ्रीज करने के बाद आप मेकअप में दिखने वाले अंतर के बारे में हमें अवश्य बताएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों