Karwa Chauth 2022: साड़ी के साथ बनाएं ऐसे बन, सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सजते वक्त आप भी इन खूबसूरत बन को ट्राई कर सकती हैं। 

 
bun hairstyles for karwa chahuth

Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रख अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस दिन ना सिर्फ व्रत रखा जाता है बल्कि महिलाएं पति के लिए सजती-संवरती भी हैं।

सजने-संवरने की बात हो और साड़ी को नजरअंदाज कर दिया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन के खूबसूरत साड़ी का ही चुनाव करती हैं। साड़ी के साथ-साथ ये भी मायने रखता है कि आप कैसा हेयर स्टाइल कर रही हैं। यही कारण है कि हम आपके लिए लेकर हैं 5 ऐसे स्टाइलिस्ट बन जिसे बनाकर सबसे-अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।

1. सिंपल बन लगता है बेहद खूबसूरत

simple bun design

करवा चौथ पर अगर आप भी सिंपल लुक रखने का प्लान बना रही हैं तो इस तरह का बन बना सकती हैं। सिंपल बन पर लगा गुलाब का फूल आपकी पूरी लुक को शानदार बना सकता है। आपको बस बालों को आगे से 2 हिस्सों में बांटक पफ बनाना है और पीछे के बालों का बन बना देना है।

इसे भी पढ़ेंःसलवार सूट में बनाएं ये हेयर स्टाइल, देखते रह जाएंगे लोग

2. फ्लिक्स वाला शानादार बन

flips bun design

बाकी सभी महिलाओं से अलग हटकर दिखने के लिए आप फ्लिक्स वाला शानदार बन ट्राई कर सकती हैं। खासकर साड़ी के साथ इस तरह का स्टाइल बेहद उम्दा लगता है। जरूरी नहीं है कि आप सेंटर से ही फ्लिक्स निकालें। साइड फ्लिक्स भी निकाली जा सकती हैं।

3. ब्रेड बन भी है एक अच्छा ऑप्शन

ब्रेड बनाना यूनिक लुक भी देखा और सुंदर भी। आपको बस अपने चेहरे के आकार के हिसाब से साइड या सेंटर पार्टिशन करके सारे बालों को पीछे करके एक रबड़ लगाना है। अब बालों को 2 बराबर हिस्सों में बांटकर ब्रेड बना लें। पहले एक ब्रेड का बन बनाएं और फिर उसपर दूसरी ब्रेड कवर कर दें। आप चाहें तो इस तरह के बन पर फूल भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःतेल लगे बालों पर ये 4 Hair Style करें कैरी, दिखेंगी स्‍टाइलिश और खूबसूरत

4. बहुत स्टाइलिस्ट लगता है ऐसा बन

सिंपल के साथ-साथ स्टाइलिस्ट लुक लेने के लिए आप आप कर्लस वाला बन जरूर ट्राई करें। आप चाहें तो इस तरह के बन पर कोई हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं। जैसे दीपिका ने लगाई हुई है। पूरे बालों को कर्लर की मदद से कर्ल करके ऐसा बन आसानी से बनाया जा सकता है।

5. मैसी बन भी कर सकती हैं ट्राई

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

अगर आप न्यूली वेड हैं तो आपके लिए मैसी बन भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस तरह के बन किसी भी तरह की साड़ी के साथ जच जाते हैं। साथ ही देखने में भी बहुत शानदार लगते हैं।

तो ये थे कुछ स्टाइलिस्ट बन जिन्हें आप इस करवा चौथ पर ट्राई करके अच्छा लुक ले सकती हैं। आपको इन में से सबसे अच्छा बन कौन सा लगा ये हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

Recommended Video


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP