herzindagi
image

Mehndi Design: जाल मेहंदी की सबसे आसान डिजाइसं देखें, शादी के अवसर पर लागाएंगी तो देखते रह जाएंगे लोग

Mehndi Designs Ideas: झटपट और आसान जाल मेहंदी डिज़ाइन से अपने हाथों को सजाएं। खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स देखें जो आपके लुक को निखार देंगी। 
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 17:04 IST

शादी का सीजन फिर से शुरू हो गया है और इसी के साथ महिलाओं ने मेहंदी की डिजाइन की तलाश भी शुरू कर दी है। खासतौर पर होने वाली दुल्‍हनों ने हाथ पर जल्‍दी और खूबसूरत दिखने वाली मेहंदी डिजाइंस को टिक मार्क करना शुरू कर दिया है। मेहंदी की कई सारी डिजाइंस में से एक जाल पैटर्न को भी ब्राइड्स बहुत पसंद करती हैं, जाल मेहंदी एक ऐसी कला है, जो न केवल आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि इसे लगाने में भी बेहद आसानी होती है। यह पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से थोड़ा अलग है, जिसमें ज्यामितीय आकार और जालीदार पैटर्न को फूलों और बेलों के साथ जोड़ा जाता है। अगर आप अपने हाथों को खास मौकों के लिए सजाना चाहती हैं, तो यहां आपको जाल मेहंदी की कुछ बेहतरीन और आसान डिजाइंस मिलेंगी, जो लगाने के बाद बेहद आकर्षक लगेंगी।

1. फूल की बेल के साथ जाल मेहंदी डिजाइन

Untitled design (39)

फूलों की बेलों को जालीदार पैटर्न में जोड़कर बनाई गई यह डिजाइन न केवल सरल है, बल्कि हाथों पर बेहद खूबसूरत भी लगती है। इसमें फूलों की छोटी-छोटी बेलों को हथेली के बीच या उंगलियों पर जाल के साथ उकेरा जाता है। यह डिजाइन हर तरह के पारंपरिक और आधुनिक अवसरों के लिए उपयुक्त है। इसे शादी, त्यौहार या किसी खास फंक्शन में हाथों पर लगाया जा सकता है।

2. कमल के फूल का जाल मेहंदी डिजाइन

🪷.....#zerahenna #henna #hennad

कमल के फूलों की सुंदरता को जाल के साथ मिलाकर एक अनोखा और प्रभावशाली पैटर्न बनाया जाता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो पारंपरिक और सांस्कृतिक डिजाइनों को पसंद करते हैं। इस पैटर्न में कमल के फूल को हथेली के बीच में या उंगलियों पर मुख्य आकर्षण के रूप में उकेरा जाता है, और उसके चारों ओर जालीदार आकृतियां बनाई जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Hibiscus Mehndi Art For Mahashivratri 2025: शिव जी के प्रिय पुष्प को इस तरह करें मेहंदी डिजाइन में शामिल

3. महीन और बारीक जाल मेहंदी डिजाइन

Untitled design (43)

अगर आपको बारीक और महीन डिजाइन पसंद हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें जाली को बेहद नाजुक ढंग से डिजाइन किया जाता है, जो आपके हाथों को एक शाही लुक देता है। यह डिजाइन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयुक्त है, जो शादी के फंक्‍शन के लिए हाथों पर कुछ अलग और आकर्षक चाहती हैं।

4. गोल टिक्की जाल मेहंदी डिजाइन

Untitled design (42)

गोल टिक्की का डिजाइन जाल मेहंदी में सबसे लोकप्रिय है। इसमें हथेली के केंद्र में एक बड़ी गोल टिक्की बनाई जाती है, और उसके चारों ओर जालीदार पैटर्न उकेरा जाता है। यह डिजाइन सरल होने के साथ-साथ काफी आकर्षक भी है। इसे शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स, जैसे मेहंदी या संगीत समारोह में लगाया जा सकता है।

5. मोर के पंख वाली मेहंदी डिजाइन

Untitled design (40)

मोर के पंख को मेहंदी डिजाइनों में हमेशा से एक खास स्थान मिला है। जब इसे जाल पैटर्न के साथ मिलाया जाता है, तो यह और भी सुंदर दिखता है। इस डिजाइन में मोर के पंख की आकृतियां उकेरी जाती हैं और उसके चारों ओर जालीदार डिजाइन बनाया जाता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपनी मेहंदी में एक परंपरागत और अनोखा टच देना चाहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Gol Tikki Mehndi Ki Designs: महाशिवरात्रि पर लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी, देखें बेमिसाल डिजाइंस

6. क्रॉस मेहंदी के साथ जाल वर्क मेहंदी डिजाइन 

अगर आप चाहती हैं कि कम समय में आपके हाथों में भरी-भरी मेहंदी लग जाए, तो ऊपर दिखाई गई मेंहदी की ये डिजाइन आपके लिए परफेक्‍ट है। आप अगर दुल्‍हन हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में बहुत अच्‍छी लगेगी। 

जाल मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को एक अलग पहचान देने का काम करता है। ऊपर बताए गए डिजाइनों में से कोई भी चुनकर आप अपने हाथों को खूबसूरती से सजा सकती हैं। ये डिजाइंस न केवल दिखने में आकर्षक हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है। अगली बार जब आप मेहंदी लगवाने की सोचें, तो इनमें से किसी एक डिजाइन को जरूर आजमाएं।

Image Credit: @mehindi_art_by_rija_ramzan, deepikamehandidesigner

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।