जाल महंदी के ये डिजाइंस पैरों के लिए हैं बेहद खास, देखें तस्वीरें

आजकल मेहंदी लगाते समय बॉर्डर के लिए काले रंग वाली का इस्तेमाल किया जाता है।

jaal mehndi design hindi

हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी लगाई जाती है। इसे लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन नजर आ जाएंगे, लेकिन पैरों के लिए आजकल जाल मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि जाल में भी आपको तरह-तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसलिए आप हम आपको दिखाने वाले हैं जाल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन जिन्हें आप अपने पैरों के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसे आप किसी शादी व फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।

झुमकी स्टाइल जाल मेहंदी डिजाइन

jhumki style jaal mehndi

बता दें कि आजकल इस तरह का ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहा है। आप चाहे तो इसमें झुमकी की जगह चैन या ब्रेसलेट भी बना सकती हैं। साथ ही जाल डिजाइन को कवर करने के लिए कमल के फूल को बनाया गया है। इसके अलावा आप चाहे तो मंडला आर्ट या अरबी स्टाइल मेहंदी के डिजाइन को बना सकती हैं।(हाथों के लिए मेहंदी डिजाइंस)

फुल जाल मेहंदी डिजाइन

full mehndi jaal

अगर आप पैरों में भरा-भरा मेहंदी का डिजाइन पसंद करती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। साथ ही जाल के अंदर सेमी-सर्कल डिजाइन बना सकती हैं अन्यथा आप चाहे तो इसे खली भी छोड़ सकती हैं। अगर आपके पैर लंबे हैं तो ऐसा डिजाइन आपके पैरों की शोभा बढ़ा देगा।

पत्ती वाला जाल मेहंदी डिजाइन

leaf jaal mehndi

देखने में काफी सुन्दर नजर आ रहा है, लेकिन ऐसा डिजाइन बनाने के लिए आपको पहले कई बार प्रयास करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिजाइन काफी बारीकी के साथ बनाया गया है। आप चाहे तो मोर या गोल-टिक्की डिजाइन बनाकर जाल मेहंदी को अलग लुक दे सकती हैं। अगर आपके पैर चौड़े हैं तो ऐसा डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगाआजकल मेहंदी लगाते समय बॉर्डर के लिए काले रंग वाली का इस्तेमाल किया जाता है।(टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें :पैरों के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी कर सकती हैं ट्राई

हाफ जाल मेहंदी डिजाइन

half jaal mehndi

आजकल इस तरह का डिजाइन हम और आप काफी पसंद कर रहे हैं। इस तरह का डिजाइन लाफि मॉडर्न और यूनीक नजर आता है। साथ ही ऐसे डिजाइन के बॉर्डर पर आप चाहे तो मंडला आर्ट भी बना सकते हैं। हाफ फूट की तरफ आप चाहे तो केरी मेहंदी का डिजाइन भी बना सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये पैरों के लिए जाल मेहंदी डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Instagram, Pinterest
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP