फैशन की दुनिया में अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां केवल आउटफिट ही नहीं बल्कि अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने का भी काफी प्रयास करती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लड़कियां बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनमें से कुछ लड़कियां ऐसी है, जिन्हें लाख कोशिश के बाद भी चेहरे पर असर नहीं दिखाई देता है। ऐसे में कुछ लड़कियां घरेलू उपाय भी अपनाना शुरू कर देती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि अंडे का चेहरे पर इस्तेमाल करना सही है या नहीं और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माने गए हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन आपके चेहरे से पिंपल्स और दाग धब्बों को कम कर सकता है। यह त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है।
अंडे का चेहरे पर इस्तेमाल
अगर आप अपने चेहरे पर अंडे का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको अंडे का चेहरे पर इस्तेमाल लिमिटेड मात्रा में करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने से कुछ लड़कियों के चेहरे पर रिएक्शन हो सकता है। अंडे का सही तरीके से इस्तेमाल करना आपकी स्किन को फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने से आपको राहत मिल सकती हैं और आप चेहरे पर होने वाली परेशानी से बच सकती हैं।
यह भी पढ़ें:सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं ये होममेड फेस पैक, जानिए तैयार करने का तरीका
अंडे का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल
आपको सबसे पहले अंडे को अच्छी तरह से धोकर उसके सफेद भाग को निकालना है, फिर उसे एक गिलास में डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। आप इसमें कच्चा दूध भी मिला सकती हैं। ध्यान रहे आपको इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ पानी से धोना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको अंडे को सीधे अपने चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप अंडे की मदद से फेस पैक बना सकती हैं और फिर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो बेसन, दही के साथ अंडे के अंदर का पीला हिस्सा निकालकर इस पेस्ट में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है। इस तरीके को अपनाकर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।
नोट: किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, नहीं तो कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे इंफेक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें:Personal Experience: सर्दियों में रूखे और बेजान बालों पर लगाएं ये होममेड हेयर मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: myntra/True Religion/GUESS/ONLY/CULT
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों