How To Get Rid Of Acne Scars: मौसम के साथ त्वचा बदलती है और ऐसे में कई बदलाव स्किन पर देखने को नजर आते हैं। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स होने लाजमी है। हालांकि समय के साथ यह ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन चेहरे पर इसके निशान रह जाते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।
चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए आप घरेलू चीजों की भी मदद ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो घरेलू चीजें जिनकी मदद से आप आसानी से कर सकती हैं चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम और जानेंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदे।
दाग-धब्बों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- खीरा
- मुल्तानी मिट्टी
खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के फायदे
- मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
- त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें:Multani Mitti On Face: मुल्तानी मिट्टी की मदद से होंगे चेहरे के दाग-धब्बे कम, जानें कैसे?
दाग-धब्बों को कम करने का घरेलू उपाय
- दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 खीरे को पीसकर मिला लें।
- दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर इस फेस पैक को करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे पर लगे फेस पैक को पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- आप हफ्ते में 3 बार तक इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
- लगातार इन चीजों को चहरे पर लगाने से स्किन थोड़े ही दिनों में बेदाग़ नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको पिंपल्स और एक्ने के मार्क्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों