Multani Mitti On Face: मुल्तानी मिट्टी की मदद से होंगे चेहरे के दाग-धब्बे कम, जानें कैसे?

बेदाग चेहरा पाने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

acne marks using multani mitti and aloe vera gel

Skin Acne Treatment: अक्सर चेहरे पर पिंपल्स के निशान रह जाते हैं, जिसके कारण चेहरे की खूबसूरती फिली नजर आने लगती है। वहीं चेहरे की त्वचा पर इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा से निखार को छीन सकते हैं।

चेहरे की त्वचा से दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें चेहरे की त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल और जानेंगे इसके चेहरे को फायदे।

दाग-धब्बों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Acne Marks Treatment)

multani mitti on face

  • मुल्तानी मिट्टी
  • एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं? (Aloe Vera Gel On Face)

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को पोषण देने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • इसके अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
aloe vera gel to reduce dark spots

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (How To Use Multani Mitti On Face)

  • मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। (दाग-धब्बों को कम करने के उपाय)
  • त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें :Skin Care: चेहरे पर इन तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

दाग-धब्बों को कम करने के लिए क्या करें? (What Causes Dark Spots)

dark spots on face

  • दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियां निकालकर और इन्हें छीलकर जेल को निकाल लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी और कॉटन की मदद लेकर चेहरा साफ कर लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • वहीं इसके लगातार इस्तेमाल से दाग-धब्बों के निशान धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको मुल्तानी मिट्टी की मदद से चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

    चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कई तरीके से फायदा पहुंचाती है।