सर्दियों में स्किन का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे तेज धूप और बदलते टेंप्रेचर का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर दिखाई देता है। कभी त्वचा डार्क नजर आती है, तो कभी त्वचा ड्राई दिखाई देती है। इसकी वजह से हम अक्सप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बाद भी त्वचा पर दाग-धब्बे रह जाते हैं। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इसके द्वारा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा हेल्दी नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं किन चीजों को आप अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
स्किन मॉइश्चराइज करने के लिए सामग्री
- ठंडा दूध- 2 चम्मच
- ग्लिसरीन- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल -1 चम्मच
स्किन मॉइश्चराइज करने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी लेनी है।
- अब इसमें दूध डालना है।
- फिर इसमें ग्लिसरीन को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें शहद को डालें और फ्रेश एलोवेरा मिक्स करें।
- अब कॉटन पैड लें और इसे चेहरे पर लगाएं।
- इससे आपको सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाना है।
- फिर अपने चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, मॉइश्चराइज नजर आएगी।
घरेलू चीजों के इस्तेमाल करने के फायदे
- शहद स्किन के लिए अच्छा होता है। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही, ग्लोइंग नजर आती है। इसमें हाइड्रेशन गुण ज्यादा होते हैं। इसलिए ज्यादातर चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- कच्चा दूध चेहरे के शांत रखता है। अगर किसी तरह की रेडनेस या फिर एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा हेल्दी रहेगी। साथ ही, ग्लोइंग भी नजर आएगी।
- ग्लिसरीन सूजन को शांत करने में मदद करता है और इसका उपयोग आप सेंसेटिव त्वचा पर किया जा सकता है। इसे आप रोजाना भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
टीवी एक्ट्रेस के बताए गए इन तरीकों को ट्राई करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, मॉइश्चराइज नजर आएगी। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन के लिए घर पर ही बनाएं यह शीट मास्क
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों