क्या आपने कभी अपने बालों में दही का इस्तेमाल किया है? शायद नहीं तो आपको बता दें कि दही बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप दही का उपयोग बालों संबंधी कई समस्याओं से निपटने के लिए कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह तत्व बाल और त्वचा दोनों के लिए है लाभकारी होते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों में दही लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। साथ ही इस बात का भी जिक्र करेंगे की दही का इस्तेमाल किस स्थिति में नहीं करना चाहिए। दही से जुड़ी यह सभी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
डैंड्रफ करे कंट्रोल
अगर हमारा स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो बालों की ग्रोथ में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए कहा जाता है कि स्कैल्प को साफ रखना चाहिए। डैंड्रफ बालों से जुड़ी एक आम समस्या है जिसके कारण बालों की हेल्थ पर असर पड़ता है।
ऐसे में अगर आप बालों में दही का इस्तेमाल करेंगी तो यह समस्या कम हो जाएगी। दही में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो रूसी को कम करने में मदद करता है।
बाल हो जाएंगे सॉफ्ट
भला सॉफ्ट बाल किसे नहीं पसंद? बाजार में बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए तरह-तरह के शैंपू मौजूद हैं, लेकिन यह हर बार असर नहीं दिखाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बालों में दही का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपके बाल न केवल सिल्की बल्कि फ्रिज फ्री भी रहेंगे। यानी दही के उपयोग से बाल अच्छे हो जाते हैं।
बालों की ग्रोथ होती है
बालों की ग्रोथ के लिए भी दही फायदेमंद है। दही में बायोटेक और जिंक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकता है। दही के उपयोग से बाल स्ट्रॉन्ग होते हैं। अगर आप लंबे बालों की ख्वाहिश रखती है तो आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। (हेयर केयर टिप्स)
इसे भी पढ़ें:बालों में दही का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें यह बातें
डीप कंडीशन करें
बालों को डीप कंडीशन करना जरूरी होता है। अन्यथा बाल खराब हो जाते हैं। डीप कंडीशन करने के लिए आपको किसी महंगे शैंपू की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप दही की मदद से भी बालों को अच्छे से कंडीशन कर सकती हैं। दही में फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों के लिए अच्छा माना जाता है। बालों में दही लगाने से बाल हाइड्रेट रहते हैं।
इसे भी पढ़़ें:दही के इन 10 हेयर मास्क से बालों को सुंदर बनाएं
कैसे करें दही का इस्तेमाल?
लंबे बालों के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही में अंडा मिलाने से बालों को कई तरह से फायदा मिलेगा। खासतौर पर आपके बाल लंबे हो जाएंगे।
क्या चाहिए?
- एक अंडा
- 2 चम्मच दही
क्या करें
- एक कटोरी में एक अंडे को फोड़ लें।
- अब इसमें एक चम्मच दही मिला लें।
- इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका लंबे बालों के लिए नुस्खा।
कैसे करें इस्तेमाल
- इस पेस्ट को बालों की जड़ और टिप पर लगाएं।
- 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
- अब माइल्ड शैंपू से अपने बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
झड़ते बालों के लिए नुस्खा
- सबसे पहले 1 अंडे को तोड़कर अच्छे से फेंट लें।
- अब इसमें 4 से 5 चम्मच दही और दो चम्मच शहद डालें।
- अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं, ताकि थिक पेस्ट बन जाए।
- लीजिए तैयार है आपका झड़ते बालों के लिए दही का उपाय।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों