हेयर फॉल की समस्या आज के समय में बेहद आम है। गलत खानपान, बहुत अधिक तनाव व खराब लाइफस्टाइल ऐसी कई चीजें हैं, जो हेयर फॉल की समस्या को बद से बदतर बना सकती हैं। ऐसे में हम सभी कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करना शुरू कर देती हैं या फिर लगातार अपने हेयर प्रोडक्ट्स को स्विच करती चली जाती हैं। लेकिन वास्तव में इससे कोई फायदा नहीं मिलता है।
अगर आप भी नेचुरल तरीके से हेयर फॉल की समस्या को दूर करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको अखरोट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, जो हेयर फॉल को कम करने के साथ-साथ उसे और भी अधिक हेल्दी बनाता है। मसलन, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों के रोम को पोषण देने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही, अखरोट में बायोटिन होता है, जो एक बी विटामिन है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन बायोटिन की कमी से बाल झड़ सकते हैं। अखरोट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज भी बालों के लिए फायदेमंद है। आप अखरोट को बतौर हेयर मास्क अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बता रही हैं-
अखरोट और एलोवेरा हेयर मास्क
एलोवेरा में सूदिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जबकि अखरोट आपकी स्कैल्प को पोषण देते हैं। इस हेयर मास्क से कुछ ही दिनों में हेयर फॉल कम होने लगता है।
आवश्यक सामग्री-
1/2 कप अखरोट (रात भर भिगोया हुआ)
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
सबसे पहले आप भीगे हुए अखरोट का एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
अब एक कटोरी में अखरोट के पेस्ट को एलोवेरा जेल और जैतून के तेल के साथ मिलाएं।
मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं व धीरे से मसाज करें।
इसे करीबन 30-60 मिनट तक लगा रहने दें।
अंत में, किसी जेंटल शैम्पू से इसे वॉश करें।
- Expert Quote- हेयर फॉल को रोकने के लिए आप अखरोट, मेथीदाना और दही की मदद से हेयर मास्क बनाकर लगाएं।
अखरोट और मेथीदाना हेयर मास्क
मेथीदाना को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने और बालों के झड़ने को कम करने में मददगार है। जबकि अखरोट आपके बालों की ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।
आवश्यक सामग्री-
1/2 कप अखरोट (रात भर भिगोए हुए)
2 बड़े चम्मच मेथीदाना
2 बड़े चम्मच दही
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
भीगे हुए अखरोट और मेथी के बीजों को एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं।
अब एक बाउल में अखरोट और मेथी के मिश्रण में दही डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
आप इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं, खासतौर से जड़ों पर ध्यान दें।
तैयार मास्क को 30-60 मिनट तक लगा रहने दें।
अंत में, माइल्ड शैम्पू से बालों को धोएं।
अखरोट और दूध का मास्क
दूध बालों में प्रोटीन और नमी लाता है, जबकि अखरोट आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। यह बालों को मज़बूत बनाने और टूटने से रोकने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
1/2 कप अखरोट (रात भर भिगोया हुआ)
1/2 कप दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
भीगे हुए अखरोट को दूध के साथ मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अब आप अतिरिक्त नमी के लिए शहद मिक्स करें।।
तैयार मास्क को आप अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं और हल्के से मसाज करें।
आप इसे करीबन 30-45 मिनट तक लगा रहने दें।
अंत में, गुनगुने पानी और शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों