पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए टमाटर को ऐसे करें इस्तेमाल

पिगमेंटेशन की समस्या होने पर टमाटर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और नेचुरल एसिड से भरपूर होने के कारण यह पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है।

get rid of pigmentation

हम सभी क्लीन और क्लीयर स्किन की चाहत रखते हैं, लेकिन हर किसी की स्किन ऐसी ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार हमें पिगमेंटेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जबकि इस समस्या का हल हमारी खुद की किचन में ही छिपा है। पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है।

यह लाइकोपीन से भरपूर है। लाइकोपीन एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो स्किन को यूवी डैमेज से बचाने में मदद करता है, जो पिगमेंटेशन का एक सामान्य कारण है। इसके अलावा, टमाटर में मौजूद विटामिन सी भी पिगमेंटेशन को दूर करने और काले-धब्बे और दाग-धब्बे ठीक करता है। टमाटर का गूदा एक जेंटल एक्सफोलिएंट के रूप में काम कर सकता है और स्किन डलनेस व पिगमेंटेशन को दूर करता है। जब टमाटर को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाता है तो यह पिगमेंटेशन सहित अन्य स्किन प्रोब्लम्स को भी ठीक करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किस तरह किया जाए-

टमाटर और शहद से बनाएं मास्क

Tomato face mask for skin care

शहद आपकी स्किन को आराम पहुंचाता है और हाइड्रेशन प्रदान करता है। जब इसे टमाटर के साथ मिक्स करके स्किन पर लगाया जाता है तो यह पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

मास्क बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब इसमें शहद डालकर मिक्स करें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • टमाटर को करीबन 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • आखिरी में, अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धो लें।

टमाटर से बनाएं स्क्रब

Tomato scrub for skinc are

टमाटर को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होती हैं और स्किन की रंगत निखरती है। टमाटर का स्क्रब स्किन पिगमेंटेशन को दूर करने में भी सहायक है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक टमाटर का पल्प
  • आवश्यकतानुसार चीनी
  • स्क्रब बनाने का तरीका-
  • सबसे पहले टमाटर के गूदे को चीनी के साथ मिलाएं।
  • अब आप अपने चेहरे पर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • इसे करीबन 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, पानी की मदद से स्किन को वॉश करें।
  • आखिरी में अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें।

टमाटर और दही से बनाएं मास्क

पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए टमाटर के साथ दही का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है। साथ ही साथ, यह पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 टमाटर
  • 2 बड़े चम्मच दही

मास्क बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब आप इसमें दही डालकर मिक्स करें।
  • तैयार पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे करीबन 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • आखिरी में, आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP