herzindagi
skin pigmentation remedy

Pigmentation On Skin: झाइयों को कम करने के लिए क्रीम नहीं, काम आ सकता है यह घरेलू नुस्खा, चेहरा दिखेगा साफ

झाइयों को कम करने के लिए आपको त्वचा पर बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-22, 12:12 IST

झाइयां होना आम बात है। एक उम्र के बाद त्वचा में कई तरह के बदलावों को देखा जाता है। एजिंग साइंस को कम करने के लिए आजकल मार्केट में कई तरह की क्रीम देखने को मिल जाएंगी, लेकिन जरूरी नहीं कि यह सभी क्रीम आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हों।

साफ त्वचा पाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों से भी झाइयों को कम करने का ट्रीटमेंट कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे और किन चीजों की मदद से की जा सकती हैं चेहरे की झाइयों को कम। साथ ही, बताएंगे इन चीजों के फायदों के बारे में- 

झाइयों को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

  • दही 
  • खीरा

Cucumber for pigmentation

खीरे को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

दही को त्वचा को लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: Pigmentation On Face: झाइयों को कम करने में असरदार है यह एक चीज, चेहरा दिखेगा साफ 

झाइयों को कम करने के लिए क्या करें?

pigmentation remedy

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 खीरे को बारीक पीस लें।
  • इसमें 2 चम्मच दही को डालें और आपस में दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इन दोनों को मिलाने के बाद आप फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
  • 15 मिनट के बाद चेहरे पर लगे फेस पैक को साफ कर लें।
  • हफ्ते में 3 बार तक आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
  • लगातार इस तरह से त्वचा का ख्याल रखने से झाइयों की प्रॉब्लम धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको झाइयों को कम करने के उपाय पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।