अनार को सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। हालांकि, अमूमन हम अनार के छिलकों को बेकार समझकर यूं ही बाहर फेंक देते हैं। वास्तव में, यह आपकी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं और उसे लंबे समय तक यंगर लुक देने में मदद करते हैं। अनार के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। साथ ही साथ, यह झुर्रियों से लड़ने, स्किन को टाइटन करने और इसे एक फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं।
अनार के छिलकों को इस्तेमाल करना भी आसान है। बस आप अनार के छिलके से पाउडर बनाकर तैयार कर लें और फिर आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हाइड्रेटिंग फेस मास्क से लेकर एक्सफ़ोलिएटिंग स्क्रब तक, आप अनार के छिलकों के पाउडर इस्तेमाल करके वक्त के पहिए की गति को धीमा कर सकते हैं। चूंकि यह पूरी तरह से केमिकल फ्री है, इसलिए आपको अपनी स्किन को लेकर चिंतित होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको अनार के छिलकों के पाउडर से स्किन को यंगर बनाए रखने के तरीके के बारे में बता रही हैं-
अनार के छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं
- अनार के छिलकों का पाउडर इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे बनाने का तरीका भी पता होना चाहिए।
- अनार के छिलकों का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें इकट्ठा करें।
- जितना हो सके उतना सफ़ेद गूदा निकालने की कोशिश करें क्योंकि यह कड़वा हो सकता है।
- अब छिलकों को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें 3-4 दिनों तक धूप में सूखने दें जब तक कि वे कुरकुरे न हो जाएं।
- अगर आपके पास धूप नहीं है, तो आप उन्हें 50 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 घंटे के लिए ओवन में सुखा सकते हैं।
- एक बार पूरी तरह से सूख जाने पर, छिलकों को ब्लेंडर या मसाला ग्राइंडर का उपयोग करके बारीक पीस लें।
- तैयार पाउडर को ठंडी व सूखी जगह पर एयरटाइट कंटेनर में रखें। यह लगभग 3-6 महीने तक चल सकता है।
अनार के छिलके के पाउडर से बनाएं फेस मास्क
आप अनार के छिलकों के पाउडर और शहद की मदद से फेस मास्क बना सकती है। यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे टाइटन करता है। साथ ही साथ, फाइन लाइन्स को भी कम करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 चम्मच दही (वैकल्पिक)
- कैसे उपयोग करें-
- सबसे पहले एक बाउल में सबकुछ मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- करीबन 15-20 मिनट तक के लिए इसे छोड़ दें।
- अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।
- बेहतरीन नतीजों के लिए हफ़्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
अनार के छिलके के पाउडर से बनाएं स्क्रब
अनार के छिलकों की मदद से स्क्रब भी बनाया जा सकता है। यह स्क्रब आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे अधिक ब्राइटन भी करता है। साथ ही साथ, स्किन की इलास्टिसिटी को भी बेहतर बनाता है। जिससे स्किन अधिक यंगर नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
कैसे उपयोग करें-
- सबसे पहले एक बाउल में सब मिक्स करें।
- अब इसे चेहरे पर लगाकर करीबन 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें।
- इसे करीबन 5 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
- आप सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों