गुलाब जल का इस्तेमाल हम अक्सर चेहरे पर करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे स्प्रे करने से चेहरे पर ठंडक और नमी बनी रहती है। इसलिए हम जब भी कोई चीज चेहरे पर लगाती हैं, तो इसमें गुलाब जल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप इसे बदलते मौसम में भी अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। डॉक्टर स्वाति ने भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसे आप 2 अलग-अलग तरीके से चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है। चलिए आपको भी बताते हैं इसे कैसे आप तैयार कर सकते हैं।
गुलाब जल का ऐसे करें इस्तेमाल
क्लींजर का करें इस्तेमाल (Rose Water Cleanser For Skin Care)
क्लींजर का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर जरुर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आप अपने चेहरे का खास ध्यान रख जाएंगी। इसे लगाने से आपके चेहरे पर कसाव नजर आएगा। साथ ही, आप इसे किसी भी स्किन पर लगा सकती हैं। इससे स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
- क्लींजर बनाने के लिए आपको एक कटोरी में गुलाब जल लेना है।
- अब इसमें एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन को मिक्स करें।
- इसके बाद आपको इन तीनों चीजों को मिक्स करना है।
- फिर इसे एक कंटेनर में स्टोर करें।
- इसे कॉटन पैड से अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसके बाद चेहरे की अच्छे से मसाज करें।
- फिर अपने चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
गुलाब जल फेस मास्क का इस्तेमाल
गुलाब जल का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर रोजाना कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर फेस मास्क बना सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार नजर आएगा। साथ ही, आपको किसी और प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- इसके लिए आपको एक कटोरी में गुलाब जल लेना है।
- फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर को मिक्स करें।
- इसे आप अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसके बाद इसे सूखने दें। फिर पानी से चेहरे पर साफ करें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर दिन में कई बार स्प्रे कर सकते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।
- आप गुलाब जल को अपने नहाने के पानी में भी मिला सकते हैं।
- गुलाब जल को आप किसी भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।
चेहरे पर इस तरह से गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी दिखेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर अलग सा ग्लो नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: हर मौसम में हेल्दी स्किन के लिए इन चीजों को स्किन केयर रूटीन में करें शामिल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों