Skin Problems: पिंपल्स से लेकर आंखों की सूजन को कम करने के लिए ऐसे करें खीरे के रस का इस्तेमाल

एजिंग की समस्या को कम करने से लेकर फ्री रेडिकल्स से होने वाले स्किन डैमेज से बचने के लिए त्वचा पर खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-16, 19:08 IST
tips to use cucumber for skin problems

चेहरे पर कभी पिंपल हो जाते हैं तो कभी नींद की कमी के चलते हैं आंखें सूजने लगती हैं। इन त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए चेहरे पर तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद भी, कोई खास फायदा नजर नहीं आता है।

इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने से लेकर ग्लोइंग बनाने तक में मदद करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बतएंगे कि पिंपल्स और पफी आईज की परेशा्नी को कम करने के लिए खीरा कैसे लाभकारी है।

क्या खीरे के उपयोग से पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है?

how to use cucumber for pimple problem

चेहरे पर मुहांसे तेल के कारण होते हैं। जब चेहरे पर मौजूद तेल पर गंदगी जम जाती है, तब पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इसके कारण चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। खीरा एस्ट्रीजेंट के रूप में काम करता है। स्किन पर मौजूद पोर्स को टाइट करता है। साथ ही तेल के प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है।

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं, तो इस समस्या को कम करने के लिए आप खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
  • अब दो चम्मच ऐलोवेरा जेल में खीरे का रस मिलाएं।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं।
  • आप चाहे, तो इस पेस्ट का इस्तेमाल पूरे चेहरे पर भी कर सकती हैं।
  • करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।

आंखों की सूजन को कम कैसे करें?

puffy eyes problem

क्या आप जब सुबह उठती हैं, तो आपकी आंखों के आसपास सूजन नजर आती है? आंखों की सूजन को कम करने के लिए खीरे का उपयोग कर सकती हैं। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है ।यह त्वचा को ठंडक देने का काम करता है। ठंडी चीजों से सूजन कम होती है। आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप इस तरह से कर सकती हैं खीरे का उपयोग-
  • सबसे पहले खीरे को मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें।
  • अब इस रस में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें।
  • दोनों चीजों को मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में रूई को भिगोकर आंखों के आसपास लगाएं।
  • करीब 10 से 15 मिनट बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें।
  • दिन में दो बार ऐसा करने से आंखों की सूजन कम हो जाएगी।

डल स्किन पर कैसे करें खीरे का इस्तेमाल?

dull skin causes

अगर आपकी स्किन डल पड़ गई है, तो ऐसे में आपको किसी महंगी क्रीम का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करने से त्वचा ब्राइट होने लगती है। खीरे में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। यह त्वचा पर मौजूद पिगमेंटेशन को भी कम करता है।

  • ब्राइट स्किन के लिए खीरे के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो चेहरे पर नींबू के रस का इस्तेमाल न करें।

आप भी त्वचा संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP