herzindagi
aloe vera for skin main

Shahnaz Husain Tips: ग्‍लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा का इस्‍तेमाल करने का सही तरीका जानें

त्‍वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा का इस्‍तेमाल कैसे किया जा सकता है? इस बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट शहनाज हुसैन से जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-05-06, 08:24 IST

प्राचीन समय से ही एलोवेरा अपने उपचार गुणों के लिए जाना जाता है। वास्तव में, इसका इस्‍तेमाल आयुर्वेद में उल्लिखित है और इसे संस्कृत में घीकनवार या घृतकुमारी कहा जाता है। एलोवेरा में जिंक होता है, जिससे आप घाव और जलन पर उपचार कर सकती है। पौधे में अद्वितीय नमी धारण करने की क्षमता भी होती है। यह एक शक्तिशाली प्राकृतिक मॉइश्‍चराज़र है और नमी के नुकसान को कम करता है। यह डेड स्किन सेल्‍स को सॉफ्ट करता है और उन्‍हें हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा ब्राइट और ग्‍लोइंग हो जाती है।

एलोवेरा में एक एस्ट्रिजेंट क्रिया भी होती है और यह त्वचा को टाइट करता है, इस प्रकार यह जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है। इसमें मौजूद सूदिंग गुण के कारण यह सनबर्न के उपचार में काफी प्रभावी होता है। इसे ऑयली त्वचा पर भी लगाया जा सकता है, क्योंकि इसमें तेल बिल्‍कुल भी नहीं होता है। लेकिन हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि त्‍वचा की देखभाल के लिए इसका इस्‍तेमाल कैसे किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

aloe vera for skin inside graphic

ग्‍लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा

हालांकि, अगर आपके घर पर एलोवेरा का पौधा है तो कोई भी इसके जैल या रस को सीधे त्वचा पर लगा सकता है। पौधे से प्राप्त जैल स्वयं पत्ती का गूदा होता है, जो पत्तियों के भीतरी भाग में पाया जाता है। एलोवेरा का रस पत्तियों की बाहरी त्वचा के ठीक नीचे पाया जाता है। लेकिन घर पर सीधे त्वचा पर इसका इस्‍तेमाल करते समय पौधे को अच्छी तरह से धोना चाहिए और संपूर्ण हाइजीन का ध्‍यान रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स हर तरह की स्किन के लिए आएंगे काम

इसके लिए एलोवेरा जैल या रस को चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। गर्मियों के दौरान, यह त्वचा को निखारता है और त्वचा को ऑयली बनाए बिना इसे मॉइश्चराइज़ करता है। यह एक शक्तिशाली मॉइश्चराइजर है और इसलिए एलोवेरा त्वचा को ड्राईनेस से बचाने में भी मदद करता है। यह त्वचा के हेल्‍दी ग्‍लो को रिस्‍टोर करता है।

मुंहासों के लिए एलोवेरा

aloe vera for skin INSIDE

एलोवेरा अपने उपचार गुणों के कारण मुंहासे को दूर करने में मदद करता है। मुंहासे की समस्‍या होने पर त्वचा की सतह ड्राई हो जाती है। एलोवेरा मुंहासे-प्रवण त्वचा में मदद करता है, क्योंकि यह त्वचा को ऑयली बनाए बिना मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं और इस तरह मुंहासे और पिंपल्स पर भी इसका असर होता है। यह त्वचा को निखारता है, दर्द से राहत देता है और हेल्‍थ को बहाल करता है।

एलोवेरा जूस को सीरम के रूप में लगाया जा सकता है। दरअसल, सीरम आमतौर पर पानी आधारित फॉर्मूला होते हैं। एलोवेरा में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। चूंकि यह विटामिन्‍स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, इसलिए यह त्वचा को फिर से जीवंत करता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है। सीरम के रूप में एलोवेरा के नियमित इस्‍तमालसे त्वचा ग्‍लोइंग और जवां दिखती है। क्लींजिंग के बाद रोजाना त्वचा पर एलोवेरा का रस लगाएं। आधे घंटे बाद सादे पानी से धो लें।

एलोवेरा फेस मास्‍क

  • चेहरे पर मास्क लगाने के लिए एलोवेरा भी मिला सकते हैं। एक चम्मच बेसन, एक चम्मच प्रत्येक संतरे के छिलके का पाउडर और दही और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल लें। सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे साफ कर दें।
  • एक चम्मच एलोवेरा जैल में 2 चम्मच गुलाब जल और 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अच्‍छे से मिक्‍स करके पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। यह त्वचा को साफ और ग्‍लोइंग बनाने में मदद करता है।

aloe vera for skin INSIDE

  • अगर चेहरे पर धब्बे हैं, तो धब्बों पर एलोवेरा जैल लगाएं और रात-भर लगा रहने दें। अगली सुबह चेहरा धो लें।
  • मुंहासों के कारण त्वचा पर रेडनेस या फोड़ों के कारण लाल होने पर, एलोवेरा जैल को चेहरे पर रोजाना लगाएं, 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। यह त्वचा और जलन को शांत करता है।
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक चम्मच शहद और एलोवेरा जैल के साथ मिक्‍स करके पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और रात-भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह चेहरा धो लें।
  • टैन हटाने और त्वचा के रंग को हल्का करने के लिए, एक चम्मच नींबू के रस में एलोवेरा जैल मिलाएं। रोजाना चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
  • एंटी-एक्‍ने स्प्रे के लिए, 40 मिलीलीटर मिनरल पानी, 3 चम्मच एलोवेरा और 2 बूंदें टी ट्री तेल लें। एक छोटी स्प्रे बोतल में डालें। चेहरे पर या मुंहासे वाले त्‍वचा पर स्प्रे करें। आंखों के आस-पास इस्‍तेमाल करने से बचें। इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह हिलाएं।
  • यदि ब्लैकहेड्स हैं तो मुंहासे को रोकने के लिए स्क्रब का इस्‍तेमाल करें। थोड़े से चावल पाउडर या पिसे हुए बादाम के साथ एलोवेरा जैल मिलाएं। एक चुटकी हल्दी डालें। ब्लैकहेड्स वाली त्‍वचा पर लगाएं और सर्कुलर मोशन के साथ धीरे से स्‍क्रब करें। सादे पानी से धो लें। यह भी डल त्वचा को वापस ग्‍लो लाने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:जानें त्‍वचा को साफ करने का आसान और सही तरीका

आप चाहे तो शहनाज हुसैन के एलोवेरा से युक्त कुछ प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करके भी अपनी त्‍वचा की देखभाल कर सकती हैं।

aloe vera for skin INSIDE

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्‍ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आर्यूवेद को बढ़ावा देने के लिए उन्‍हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी शहनाज हुसैन की ब्‍यूटी टिप्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।