herzindagi
ways to remove waterproof mascara

वाटरप्रूफ मस्कारा को हटाने में होती है परेशानी, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

आज हम आपको वाटरप्रूफ मस्कारा को हटाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं किन चीजों से आप मस्कारा को आसानी से हटा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-01-03, 12:01 IST

मस्कारा से पलकों को वॉल्यूम मिलता है और इससे आंखें बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, मस्कारा लंबे समय तक चलें इसके लिए ज्यादातर लड़कियां वॉटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसे लगाना जितना ही आसान है,उससे ज्यादा वॉटरप्रूफ मस्कारा को हटाने में मेहनत लगती है। इसके लिए सिर्फ क्लींजिंग काफी नहीं है। इसलिए, हम यहां आपकी पलकों को नुकसान पहुंचाए बिना वॉटरप्रूफ मस्कारा हटाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं आप किन चीजों से मस्कारा हटा सकती हैं।

आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें

how to remove mascara in hindi

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इसे खासतौर पर आंखों के लिए बनाया गया है। आई मेकअप रिमूवर से आप वाटरप्रूफ मस्कारा को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कॉटन पैड पर थोड़ा सा मेकअप रिमूवर डालना होगा और इसके बाद कॉटन पैड की मदद से मस्कारा को हटा लें। हालांकि, इसका एक कोट ही काफी रहेगा। लेकिन अगर यह एक कोट से नहीं हटता है तो आपको ज्यादा आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए।

मस्कारा रिमूवर घर पर बनाएं

आप वॉटरप्रूफ मस्कारा को हटाने के लिए घर पर रिमूवर बना सकती हैं। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। मस्कारा रिमूवर बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच बादाम, जोजोबा तेल,विच हेजल और पानी चाहिए होगा। अब इन सभी को एक साथ अच्छे से मिला लें और एक बोतल में डाल लें। अब कॉटन स्वैब की मदद से मस्कारा हटा लें।

नारियल का तेल

coconut oil for mascara removing

जैसे कि इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं किनारियल का तेल में कई प्राकृति गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। आप भी इससे वॉटरप्रूफ मस्कारा को रिमूव कर सकती हैं। मस्कारा हटाने के लिए आपको बस कॉटन पैड पर तेल की कुछ बूंदें डालनी होगी और फिर इसे अपनी पलकों पर लगा लें और इससे आपका वाटरप्रूफ मस्कारा हट जाएगा।

इसे भी पढ़ें:इन मस्कारा हैक्स के बारे में जानने के बाद आंखें लगेंगी बेहद ब्यूटीफुल

बेबी शैम्पू का करें इस्तेमाल

वॉटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए बेबी शैम्पू भी एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेबी शैंपू हाइपोएलर्जेनिक होता ,जो आंखों के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। अब कॉटन पैड पर बैबी शैम्पू की कुछ बूंदें डालें और फिर इससे मस्कारा को हटा लें। इसके बाद गीले कपड़े से बेबी शैम्पू को हटा लें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप रेगुलर शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेबी शैम्पू से सेंसेटिव एरिया में जलन नहीं होती है, लेकिन एक नियमित शैम्पू हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:जानिए मस्कारा अप्लाई करने के चार अलग-अलग तरीके


कोल्ड क्रीम भी आएगा काम

cold cream for mascara remover

क्योंकि कोल्ड क्रीम में स्किन को सॉफ्ट बनाने के गुण होते हैं, इसलिए आप आसानी से इसकी मदद से वॉटरप्रूफ मस्कारा भी हटा सकती हैं। मस्कारा हटाने के लिए आपको इसे अपनी पलकों पर डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल करना होगा।

मस्कारा हटाने का तरीका

mascara removing tips in hindi

  • वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए सबसे पहले कॉटन पैड पर नारियल का तेल या बेबी शैम्पू लगा लें।
  • इसके बाद कॉटन पैड को करीब 20-30 सेकंड तक आंखों पर रखें।
  • अब कॉटन पैड को अपनी पलकों पर धीरे से नीचे की ओर स्लाइड करें।
  • इसके बाद कॉटन पैड को आधा मोड़ लें, फिर इससे आंखों पर बचा हुआ मस्कारा को हटाने के लिए नीचे की ओर स्लाइड करें।
  • इसके बाद नॉर्मल फेस वॉश से एक बार अपना चेहरा अच्छे से धो लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।