कई लोगों के साथ एक समस्या होती है कि उनका बाकी चेहरा तो ठीक से चमकता रहता है, लेकिन उनके होठों के आस-पास बहुत पिगमेंटेशन हो जाता है। ये न सिर्फ अपरलिप्स के कारण होता है बल्कि ये डेड स्किन, कलर चेंज आदि के कारण भी होता है। अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे झुर्रियां भी बढ़ सकती हैं। होठों के आस-पास काले घेरों की समस्या बहुत सारे लोगों को होती है। मुंह के चारों तरफ ये समस्या होती है और इसे आप पिगमेंटेशन का एक फॉर्म कह सकते हैं। मुंह के आस-पास डार्क सर्कल्स अगर होते हैं तो उसके लिए हम आपको 2 स्टेप होम रेमेडी बताने जा रहे हैं।
जो देसी नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें स्क्रब और फेस पैक दोनों शामिल है। हम सबसे पहले स्क्रब की रेसिपी बताते हैं।
मुंह के पिगमेंटेशन को खत्म करने के लिए जो स्क्रब हमें बनाना है उसके लिए बेसन का उपयोग किया जाएगा।
सामग्री-
इसे अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे पर डार्कनेस वाले एरिया में इसे अप्लाई करें। इसे धीमे-धीमे अपने मुंह के आस-पास के एरिया पर स्क्रब करें। एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आपका स्क्रब ज्यादा पतला हो गया है तो आपको इसमें थोड़ा सा बेसन और मिला लेना है। आप चाहें तो बेसन के साथ-साथ ऊपर से आधा चम्मच चावल का आटा भी मिला सकती हैं जिससे पूरी तरह से डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- Oily Skin Care: मुल्तानी मिट्टी फेसपैक में मिलाएं ये 2 इंग्रीडिएंट्स और पाएं सॉफ्ट स्किन
एक और बात का ध्यान आपको रखना है कि इस स्क्रब को आप अपनी उंगलियों की मदद से ही स्क्रब करें। अगर आप इसे ज्यादा तेज़ी से स्क्रब करेंगी तो आपके चेहरे पर रैशेज या फिर रिंकल्स पड़ सकते हैं। अगर आपकी स्किन में नींबू सही से काम नहीं करता है तो आप उसकी जगह टमाटर का इस्तेमाल करें।
इस स्क्रब को दो-तीन मिनट के बाद ठंडे पानी से धो सकते हैं।
एक बार आपने अपने लिप्स के आस-पास के एरिया को ठीक से स्क्रब कर लिया तो यहां का पिगमेंटेशन दूर करने के लिए आपको एक फेस पैक बनाना होगा।
सामग्री-
इन सभी चीज़ों को मिक्स करने के बाद आप अपने चेहरे पर इसे लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। आप पहले से ही स्क्रब कर चुकी हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा न रगड़ें। होठों के आस-पास की स्किन में झुर्रियां बहुत जल्दी आ जाती हैं इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका चेहरे ज्यादा प्रेशर नहीं बर्दाश्त कर पाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- हाथ और पैर से ड्राईनेस और कालापन हटाने के 3 बेस्ट टिप्स
- इस 2 स्टेप ट्रीटमेंट को रात में करके सोएंगे तो ज्यादा फायदा होगा।
- इस ट्रीटमेंट को करते समय गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- इस ट्रीटमेंट को करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। कैटाफिल जैसे मॉइश्चराइजर ज्यादा फायदा करेंगे।
- इन्हें पूरे चेहरे पर अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आंखों को बचाकर रखें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।