बिजी लाइफ और काम की टेंशन के चलते आजकल के युवाओं में समय से पहले ही बहुत सारे बदलाव हो जाते हैं। यह बदलाव उनकी जीवनशैली के साथ-साथ उनकी सेहत पर भी असर डालते हैं। खासतौर पर काम की चिंता, पैसे कमाने की चिंता और घर परिवार को संभालने की चिंता के कारण महिलाएं समय से पहले ही अपने चेहरे की चमक खो देती हैं। इसका मुख्य कारण भले ही चिंता हो मगर, थकान, जंक फूड और शरीर को पौष्टिक तत्व न मिलने के कारण भी ऐसा होता है। आपको बता दें कि चिंता करने का सबसे ज्यादा प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ता है और यह माथे पर रिंकल्स के रूप में नजर आता है।
अगर कम उम्र में माथे पर ये रिंकल्स नजर आने लगते हैं तो चेहरे की सुंदरता पर भी इसका असर पड़ता है। मगर आप कुछ घरेलू उपचार अपना कर माथे की झुर्रियों को कम सकती हैं। चलिए हम आपको झुर्रियों को कम करने के कुछ उपाय बताते हैं।
नारियल का तेल करें यूज
बालों के साथ-साथ नारियल का तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नारियल का तेल कई तरह से त्वचा को फायदे पहुंचाता है। अगर आप रोजाना नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करती हैं, तो यह आपकी चेहरे की चमक तो बढ़ाएगा ही साथ ही आपके माथे की झुर्रियां भी कम कर देगा। दरअसल, नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा के फ्री रेडिकल्स को रिमूव करते हैं। फ्री रेडिकल्स की वजह से ही झुर्रियां होती हैं। तो रोजाना माथे पर नारियल के तेल से मालिश करें।
अरंडी का तेल भी है फायदेमंद
माथे की झुर्रियां खत्म करने में अरंडी का तेल भी काफी फायदेमंद है। वैसे भी त्वचा के लिए आरंडी के तेल के कई लाभ हैं। माथे की झुर्रियां मिटाने के लिए आपको अरंडी का तेल अपने हाथों में लेकर माथे की मालिश करनी है। इस तेल को आप ओवर नाइट माथे पर लगा छोड़ दें। इससे आपकी झुर्रियों धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। आपको बता दें कि अरंडी का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हाता है। त्वचा के लिए इससे अच्छा कंडीशनर और कोई नहीं होता है। अगर आप इससे रोज चेहरे की मसाज करें तो आपको बहुत अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: इन टिप्स से होंठों के किनारे 50 की उम्र तक नहीं पड़ेंगी फाइन लाइन्स
खट्टे फलों का रस भी दूर करेगा रिंकल्स
विटामिन सी युक्त फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मगर,इन फलों का रस अगर आप त्वचा पर लगाएंगी तो आपके चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी। इसके लिए आपको विटामिन सी युक्त किसी भी फल का रस निकालना चाहिए या फिर आप उसकी फांक से सीधे अपने माथे की मालिश कर सकती हैं। फल के रस को सूखने दें। इसके बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा अगर आप रोज करेंगी तो आपके चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाएंगी। दरअसल, विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू और अंगूर आदि त्वचा के कोलेजन व इलास्टिकसिटी को बनाए रखते हैं। इससे आपकी त्वचा जवां रहती हैं।
जैतून के तेल से भी होगा फायदा
जैतून के तेल के बहुत सारे फायदे आपने सुने होंगे। यह तेल सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। जैतून के तेल के लाभ त्वचा के लिए कई हैं। मगर, यह त्वचा पर पड़ रही झुर्रियों को रोकता है। आपको इसके लिए हल्के गरम जैतून के तेल से 10 मिनट तक मालिश करनी है। आप चाहें तो बेहतर रिजल्ट्स के लिए इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिला सकती हैं। अगर आप इन दोनों के मिश्रण से रोजाना अपने माथे की 10 मिनट मालिश करेंगी तो यह आपकी त्वचा के टिशूज पर अच्छा प्रभाव डालेगी साथ ही इससे आपके चेहरे की मांसपेशियों को बहुत आराम मिलेगा साथ ही आपके माथे की झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।
एलोवेरा जैल करें यूज
एलोवेरा जैस का इस्तेमाल भी आप झुर्रियों को दूर करने के लिए कर सकती हैं। एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर समय से पहले आपके चेहरे पर रिंकल्स आ गए हैं या माथे पर उम्र की लकीरे नजर आने लगी हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जैल और एक अंडे का सफेद हिस्से को लेना है और अच्छे से मिलाना है। इसके बाद आपको इस पैक को अपने माथे पर लगा कर 15 से 20 मिनट के लिए सुखाना है।
जब यह पैक सूख जाए तो आपको इसे गुनगेने पानी से वॉश कर लेना है। आपको बता दें कि अंडे के सफेद हिस्से में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। यह आपके माथे की झुर्रियों को कम करती है और त्वचा में कसाव लाती है।
नोट- हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं कि इन घरेलू उपायों का प्रयोग करने से आपको राहत मिल ही जाएगी। इसलिए आपको इस विधि को अपनाने से पहले अपने स्किन एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करना चाहिए और इसे अपनाते वक्त पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों