डार्क सर्कल कम करने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें एलोवेरा

डार्क सर्कल कम करने के लिए एलोवेरा जेल काफी लाभकारी होता है। ऐसे में आप भी इसे अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।

Under eyes dark circle

आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती पर बुरा असर छोड़ते हैं। ऐसे में इसे कम करना जरूरी हो जाता है। डार्क सर्कल की समस्या सबसे ज्यादा उन लोगों को होती है जिनकी नींद पूरी नहीं होती, स्ट्रेस ज्यादा होता है या फिर खानपान सही नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं इसे कम करने के लिए अलग-अलग तरीके के ब्यूटी ट्रीटमेंट ट्राई करती हैं।

लेकिन इससे भी डार्क सर्कल कम नहीं होते हैं। अगर आप डार्क सर्कल कम करना चाहती हैं तो इसके लिए आसान उपाय का सहारा ले सकती हैं। एलोवेरा जेल इसके लिए काफी अच्छा होता है जिसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीके से अपने डार्क सर्कल पर कर सकती हैं।

एलोवेरा से हटाएं डार्क सर्कल

आलू और एलोवेरा से हटाएं डार्क सर्कल

Alovera jel

डार्क सर्कल को हटाने के लिए महिलाएं अलग-अलग नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। आप भी आलू और एलोवेरा से तैयार किया गया पेस्ट अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • आलू का रस- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और इसमें आलू का रस और एलोवेरा जेल डालें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बार इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं।
  • करीब 15 मिनट के बाद इसे पानी से साफ कर लें।
  • इससे डार्क सर्कल की समस्या दूर हो जाएगी।

एलोवेरा और गुलाब जल

Skin care Alovera jel

एलोवेरा हमारी स्किन को स्मूद बनाता है, वहीं गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और ग्लो बरकरार रखता है। ऐसे में डार्क सर्कल के लिए इसे आप ट्राई करें।

सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाबजल को मिक्स करें।
  • अब इसे अपनी आंखों पर अप्लाई करें।
  • करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसे आंखों पर लगाएं।
  • इसके बाद पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • आपकी डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो जाएगी।

नींबू और एलोवेरा

Dark circle alovera benefits

नींबू स्किन में मौजूद गंदगी को हटाता है एलोवेरा स्किन को क्लीन करता है। डार्क सर्कल की समस्या इससे दूर हो सकती है।

सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 2चम्मच
  • नींबू का रस- 1/3 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी लें इसमें नींबू का रस और एलोवेरा जेल को डालें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे हुए काले घेरे पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी से धो लें।
  • इसका काफी अच्छा असर आपके डार्क सर्कल पर दिखाई दे जाएगा।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्‍खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP