डार्क सर्कल्स होना आजकल आम बात है। महिलाएं इसके लिए तरह -तरह के ट्रीटमेंट तथा स्किन केयर पर अपने न जाने कितने ही पैसे बर्बाद कर देती हैं। बात अगर इन महंगे प्रोडक्ट्स की करें तो मार्केट में आपको इसके लिए कई तरह की अंडर आई क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन उन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं शायद ही आपको मालूम होगा।
अंडर आई की स्किन चेहरे की बाकी त्वचा से बेहद नाजुक होती है। इसका पी.एच लेवल भी चेहरे की बाकी त्वचा से अलग होता है और केमिकल्स से भरे ये प्रोडक्ट स्किन के बेहद हानिकारक होते है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह खुद घर पर अंडर आई क्रीम बना सकती हैं और इन केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किए बिना ही अंडर आई में मौजूद डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री (Ingredients To Make Under Eye Cream At Home)
- विटामिन -ई कैप्सूल
- नारियल का तेल
बनाने का तरीका (How To Make Under Eye Cream At Home)
- अंडर आई क्रीम को बनाने के लिए आप एक बाउल में कम से कम 2 कैप्सूल विटामिन-ई की डालें।
- इसके बाद आप इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल के तेल को मिलाएं।
- ऐसा करने के बाद आप दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आप चाहे तो खुशबू के गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर मिला सकती हैं।
- इसके बाद आप इसे कम से 4 से 5 घंटों तक डीप फ्रीजर में स्टोर कर दें।
- लीजिये आपकी अंडर आई क्रीम हो गई तैयार।
- इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले स्किन केयर के दौरान कर सकती हैं।
विटामिन-ई और नारियल के तेल के फायदे (Benefits Of Vitamin-E And Coconut Oil)
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है।
- ये दोनों तेल आंखों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाते हैं।
- अंडर आई की स्किन चेहरे की त्वचा से ज्यादा सेंसिटिव होती है, ये दोनों ही सेंसिटिव स्किन के लिए भी कोई नुकसान नहीं करते हैं।
- विटामिन-ई स्किन में मौजूद सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा को साफ कर डार्क स्पॉट्स तथा डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका और इसके फायदे पसंद आए हो तो उन्हें ट्राई करना ना भूलें।
साथ ही इस आर्टिकल को शेयर करें।
ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों