Bridal Makeup: परिणीति के इस सॉफ्ट ब्राइडल मेकअप लुक को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट, जानें टिप्स

मेकअप करने से पहले आपको स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

how to recreate parineeti chopra bridal makeup look in hindi

Parineeti Chopra Bridal Look: हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हम मेकअप करना पसंद करते हैं और आजकल तो वैसे भी मेकअप में आपको कई अलग-अलग लुक आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेकअप अगर होने वाली दुल्हन का हो तो लुक को आकर्षक बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। आजकल नो मेकअप लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है और देखने में ये काफी सटल लुक देने में मदद करता है।

ब्राइडल मेकअप की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई है। एक्ट्रेस ने अपने लुक के लिए काफी सटल कलर्स का चुनाव किया है। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के मेकअप से जुड़ी कुछ टिप्स जिन्हें आप भी अपने ब्राइडल मेकअप के लिए कर सकती हैं ट्राई और कर सकती हैं परफेक्ट ब्राइडल नो मेकअप लुक।

नो मेकअप लुक पाने के लिए बेस मेकअप कैसे करें? (Parineeti Chopra Bridal Makeup Look)

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

  • नो मेकअप लुक में बेस मेकअप को नेचुरल रखा जाता है ताकि चेहरे पर मेकअप की लेयर्स न बनने पाए।
  • इसके लिए आप चाहे तो मेकअप फाउंडेशन को स्किप भी कर सकती हैं और कंसीलर की मदद से मेकअप लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
  • सबसे पहले मेकअप कलर करेक्टर की मदद से डार्क स्पॉट्स या पिगमेंटेशन को छिपा लें।
  • इसके बाद आप कलर चेहरे पर कंसीलर का इस्तेमाल करें।
  • कंसीलर का इस्तेमाल केवल चेहरे के हाई पॉइंट्स पर या स्पॉट्स के उपर ही कीजियेगा।
  • इसे सेट करने के लिए ट्रांस्लुसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें :ब्लश शेड को सलेक्ट करते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो मिलेगा परफेक्ट लुक

नो मेकअप लुक में आई मेकअप कैसे करें? (Makeup Tips For Beginners)

  • लुक को सटल रखने के लिए जरूरी है कि आई मेकअप की छोटी-छोटी डिटेल्स पर खास ध्यान दिया जाए।
  • इस लुक में आई मेकअप में केवल ब्रोंजर का इस्तेमाल किया जाता है और डेप्थ क्रिएट करने के लिए आंखों के ऊपर ब्रोंजर को आई शैडो की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं इसके लिए बारीक बालों वाले ब्लेंडिंग ब्रश को चुनें।
  • इसके अलावा आप चाहे तो बारीक ग्लिटर को भी आंखों के ऊपर हल्का सा लगा सकती हैं।
  • साथ ही हो सके तो आईलैश के लिए नेचुरल लैशेज पर ही 2 से 3 कोट मस्कारा का इस्तेमाल कर लें।
  • वहीं अगर आप आइलैशेज लगा रही हैं तो नेचुरल लुक देने वाली ही डिजाइन कीई आईलैशेज को चुनें।
Parineeti Chopra Bridal Makeup Look
इसे भी पढ़ें :Nude Bridal Makeup: कियारा आडवाणी की तरह दुल्हन लुक पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्‍स

नो मेकअप लुक करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल (How To Do Minimal Makeup)

  • नो मेकअप लुक को करते समय कम से कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप देखने में नेचुरल फिनिश दें।
  • वहीं मेकअप को शुरू करने से पहले आप स्किन केयर रूटीन को सही तरीके से फॉलो करें ताकि मेकअप प्रोडक्ट्स स्किन के अंदर ऑक्सीडाइज न होने पाए।
  • इस तरह के लुक में जान डालने के लिए बेस मेकअप को ड्युई रखना जरूरी होता है ताकि चेहरा नैचुरली ग्लो करता हुआ नजर आए।
  • ड्युई बेस पाने के लिए आप लिक्विड मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और चाहे तो इसके लिए आप ड्युई फाउंडेशन को भी चुन सकती हैं।
  • साथ ही ब्लश और हाइलाइटर के लिए भी लिक्विड प्रोडक्ट्स को ही चुनें।
  • आखिर में लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी न भूलें।

अगर आपको परिणीति चोपड़ा का यह सटल ब्राइडल मेकअप लुक और इसे रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP