हमारी आईब्रो चेहरे के लुक को बदल सकती है। अगर आईब्रो का शेप खराब हो जाए तो चेहरे का लुक ही खराब लगने लगता है। 2000 के दशक में बेहद पतली आईब्रोज बनाई जाती थीं, लेकिन अब फैशन और ट्रेंड दोनों बदल गया है। अब मोटी आईब्रो पसंद की जाती है और पार्लर में जाकर खास तौर पर उसे बनवाया जाता है। पर कई लोगों की आईब्रो वैसे ही पतली होती है और इसके बाल काफी झड़ जाते हैं। आईब्रो अगर बहुत पतली दिखे तो अच्छा नहीं लगता, लेकिन कई बार आप कुछ छोटे-छोटे हैक्स की मदद से इसे बेहतर बना सकती हैं।
मुंबई मेकअप आर्टिस्ट मुकुल रिचर्ड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आईब्रो से जुड़ा एक हैक शेयर किया है जो झटपट आपकी आईब्रो को मोटा दिखा सकता है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपनी आईब्रोज की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर ही बिना थ्रेडिंग के आसानी से बना सकती हैं Eyebrow का Shape, ये ट्रिक आएगी काम
इस हैक में सबसे पहले आपके आईब्रो की टिप से नहीं बल्कि उसकी स्टार्टिंग से शुरुआत करनी है। आईब्रो ब्रश या फिर पेंसिल की मदद से आप अपनी आईब्रोज के लुक को बदल सकती हैं।
क्या करें?
View this post on Instagram
आईब्रो की ग्रोथ के लिए आप अलग-अलग तरह के टिप्स अपना सकती हैं जैसे-
आपको विटामिन-ई ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपकी आईब्रो के बाल ज्यादा बढ़ें। आप इसे कैस्टर ऑयल में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी रेगुलर मसाज से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
आप आईब्रो ग्रोथ सीरम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हालांकि, ये तरीका तभी लाभकारी होगा अगर आपके बाल पहले से ही हेल्दी हैं। अगर वो हेल्दी नहीं हैं तो बेहतर होगा कि किसी स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं।
अगर आप कई घंटों तक मेकअप लगा कर रखती हैं तो हो सकता है कि उसकी वजह से आईब्रोज के बाल झड़ रहे हों। कई लोगों को ये सूट नहीं होता है और इसलिए इसे न करें। जब काम खत्म हो जाए तो मेकअप का इस्तेमाल न करें। इसे हटाकर ही सोने जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- किसी भी उम्र में Eyebrows बनी रहेंगी सुंदर, इन्हें जवां बनाए रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स
अधिकतर आईब्रो जेल और वैसलीन की मदद से आईब्रो को स्टाइल किया जा सकता है। ये तरीका काफी आसान होता है। जेल या फिर वैसलीन लेकर आप अपनी आईब्रोज के बालों को ऊपर की ओर सेट कर दें। बहुत ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें क्योंकि ये खराब लग सकता है और बाल स्टिक हो सकते हैं। ये तरीका मेकअप के दौरान काफी काम आता है।
आईब्रो प्लक करने या थ्रेडिंग करने में ज्यादा बाल टूटते हैं। आप उसकी जगह आईब्रो को ट्रिम करने की कोशिश करें और ऐसे में आपकी आईब्रो के बाल ज्यादा हेल्दी दिखेंगे।
आपकी आईब्रो के बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से भी बात करनी चाहिए। ऐसे में समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सकेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी आईब्रोज का शेप सही नहीं है तो उसे इनर आई कॉर्नर से नापें। ये सबसे आसान हैक है आईब्रो की शुरुआत कहां से करनी है वो पता करने का। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।