Oily Skin Moisturiser: जब भी हम अपनी स्किन के लिए कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसकी जानकारी जरूर पड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी हम इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें तो किसी तरह की कोई दिक्कत सामने न आए। ऐसा ही ध्यान आपको ऑयली स्किन के साथ रखना पड़ता है। क्योंकि इसके लिए बहुत कम ही प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जो स्किन के लिए अच्छे होते हैं।
खासकर मॉइश्चराइजर ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इसके इस्तेमाल करने से स्किन और ज्यादा ऑयली नजर आने लगती है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही मॉइश्चराइजर रेडी कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका।
एलोवेरा जेल से बनाएं मॉइश्चराइजर ( Homemade Moisturizer For Oily Skin)
अगर आप ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर बनाने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट है एलोवेरा जेल। इसका इस्तेमाल आप इसे बनाने के लिए कर सकती हैं। ये स्किन के लिए काफी अच्छा होता है और आसानी से मिल जाता है।
मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सामग्री (Best Ingredients For Moisturizer)
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- जोजोबा ऑयल- 1 चम्मच
- टी-ट्री एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदे
मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका (How To Make Aloe Vera Gel Moisturizer)
- इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल एक कटोरी में लें।
- फिर इसमें जोजोबा ऑयल, टी-ट्री ऑयल को मिक्स करें।
- अब इसमें डिशस्टिल्ड वाटर को एड करें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- फिर एक जार में स्टोर कर लें।
- अब इस मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर से जुड़े हैक्स) को रोजाना स्किन पर अप्लाई करें।
- इससे ऑयली स्किन चिपचिपि नजर नहीं आएगी।
टिप्स: इसे ज्यादा समय तक के लिए स्टोर करके न रखें।
मिल्क एंड ऑलिव ऑयल से बनाएं मॉइस्चराइजर (How To Make Moisturizer for Oily skin)
मिल्क एंड ऑलिव ऑयल स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसका इस्तेमाल ऑयली स्किन (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स) वाले लोग भी कर सकते हैं। इसको लगाने से स्किन पर मुंहासे और दाग धब्बे जैसी समस्या नहीं होती है। जैतून के तेल में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को सुरक्षित रखता है। साथ ही दूध स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
सामग्री
- कच्चा दूध-1/2 कप
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- नींबू- 2-3 बूंदें।
मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका (Milk And Olive Oil Moisturizer)
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
- अब इसमें कच्चा दूध एड करें।
- फिर इसमें ऑलिव ऑयल को मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नींबू की कुछ बूंदें एड करें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स।
- फिर इसे एक बोतल में डालें।
- आप इसे कॉटन बॉल के पर लेकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
इस तरीके से आप घर पर मॉइश्चराइजर बना सकती हैं और चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
नोट- ऊपर बताए गए तरीकों के लिए स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों