शरीर के सभी अंगों की तरह होंठों का ख्याल रखना भी बेहद आवश्यक होता है। आमतौर पर, होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए हम लिपस्टिक का सहारा लेते हैं। लेकिन इन्हें नेचुरल तरीके से नरिश्ड करना जरूरी होता है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका होता है लिप बाम का इस्तेमाल करना। लिप बाम आपके होंठों के रूखेपन को दूर करके उन्हें नेचुरली ब्यूटीफुल बनाने में मदद करते हैं। यूं तो मार्केट में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन इन्हें घर पर बनाना एक अच्छा विचार होता है।
ऐसे कई हर्ब्स होते हैं, जो आपकी हेल्थ के साथ-साथ लिप्स को भी लाभ पहुंचाते है। ये हर्ब्स आपके घर के प्लांट में ही मौजूद होते हैं। ऐसे में इन्हें बनाना बेहद किफायती भी होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हर्ब्स की मदद से बनने वाले कुछ लिप बाम के बारे में बता रहे हैं-
यह लिप बाम बनाना बेहद ही आसान है। इस लिप बाम को बनाते समय आप रोजमेरी के स्थान पर रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Makeup Hack : इन दो चीजों से बनाएं घर पर लिप बाम, जानें बनाने का तरीका
पुदीने से तैयार लिप बाम आपके होंठों को बेहद ही रिफ्रेशिंग फील करवाता है। आप कुछ आसान इंग्रीडिएंट्स की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं।
इस लिप बाम को थाइम एसेंशियल ऑयल की मदद से तैयार किया जा सकता है। इसमें कोको बटर आपके लिप्स को नरिश्ड करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: गुलाब पंखुड़ियों की मदद से बनाएं ये आसान लिप बाम, होठों की खोई हुई रंगत आएगी वापस
तो अब आप भी घर पर इन लिप बाम को बनाएं और अपने लिप्स की बेहतर तरीके से देखभाल करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।