herzindagi
lip balm bnane ke asan upay

Lip Care Tips:गुलाब पंखुड़ियों की मदद से बनाएं ये आसान लिप बाम, होठों की खोई हुई रंगत आएगी वापस

अगर आपके होंठ भी फटते हैं, तो आप इसके लिए होममेड लिप बाम का प्रयोग कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 17:08 IST

सर्दियों का मौसम बस आने ही वाला है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को होंठ फटने की समस्या हो जाती है। जो देखने में काफी खराब लगता है। इसको सही करने लिए लोग मार्केट से कई तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स को खरीद कर इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के कारण उनकी यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में आप घर पर बना लिप बाम का प्रयोग कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे (Benefits Of Rose Petal For Lips)

rose petal bene fit foe lips

गुलाब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो होठों को कोमल बनाने में मदद करते है। साथ ही यह लिप्स को पिंक करने भी सहायक होता है। गुलाब की पंखुड़ियां लिप्स को हाइड्रेट भी रखता है। इसके अलावा यह लिप को काले होने से बचाता है

आवश्यक सामग्री (Ingredients )

vitamin e capsule for lips

  • 5 गुलाब की पंखुड़ियां
  • 2 विटामिन-ई के कैप्सूल
  • 1 छोटा चम्‍मच दूध
  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल

इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में फट रहे हैं आपके होंठ तो घर पर बने इन लिप बाम का करें इस्तेमाल

बनाने का तरीका (How To Make Lip Balm)

alovera gel for lips

  • इसको बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इसे एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इसमें विटामिन-ई के कैप्सूल, 1 छोटा चम्‍मच दूध और 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसे एक छोटे बॉक्स में डाल दें।
  • फिर इसे करीब 5 -6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इससे यह जम जाएगा।
  • लिजीए तैयार है आपका होममेड लिप बाम

इसे भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की तरह पिंक लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये फ्रूट लिप बाम

लगाने का तरीका (How To Apply Lip Balm)

  • इसको लगाने के लिए सबसे पहले कॉटन में थोड़ा सा गुलाब जल ले लें।
  • अब इसे होठों को साफ कर दें।
  • इसके बाद इसे लगा लें।
  • आप इसे रोज रात में भी लगा सकती हैं।

नोट : आप गुलाब की पंखुड़ियों की जगह किसी भी फूल की पंखुड़ियों का प्रयोग कर सकती हैं।

अन्‍य टिप्‍स ( Another Tips)

  • अगर आप अपने होंठों के कालेपन से परेशान हैं, तो इसके लिए आप कोशिश करें कि लोकल लिपस्टिक का प्रयोग न करें।
  • सोने से पहले लिपस्टिक को अच्छी तरह से रिमूव जरूर कर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।