अब पैरों से नहीं छूटेगा आलता का रंग, मिलाएं इसमें ये एक चीज

आलता तीज त्योहारों पर अक्सर लगाया जाता है। ऐसे में इसका रंग एक ही दिन में निकल जाता है। लेकिन आप इसमें एक ऐसी चीज को मिक्स करें, जिसके बाद इसका रंग लंबे समय तक आपके पैरों पर लगा रहे। 
image

तीज त्योहारों पर सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके तैयार होती हैं। ऐसे ही व अपने पारों को सुंदर बनाने के लिए आलता लगाती हैं। यह आलता एक ही दिन पैरों में लगा रहता है। पानी से साफ करने पर इसका रंग फीका पड़ जाता है। कई बार तो आलता लगाते समय पैरों से अलग-अलग जगह भी लग जाता है। लेकिन अब आपका आलता लगाने के बाद पैरों से नहीं हटेगा। इसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स का ध्यान रखना है। आर्टिकल में बताते हैं इस ट्रिक्स के बारे में।

सुहागिन महिलाएं आलता क्यों लगाती हैं

आलता श्रृंगार का एक हिस्सा है। इसलिए शादी से लेकर तीज-त्योहारों पर इसे लगाया जाता है। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इसे महिलाएं हाथों और पैरों दोनों में लगाती हैं। इसे अलग-अलग तरह के डिजाइन में लगाया जाता है। इसे लगाने से पैरों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए सुहागिन महिलाएं इसे लगाती हैं।

alta (2)

कैसे टिका रहेगा आलता का रंग

  • अगर आप चाहती हैं कि पैरों में आलते का रंग लंबे समय तक टिका रहे, तो ऐसे में आप अपने लिए एक कटोरी में आलता निकालें। अब इसमें कुछ बूंदे नारियल तेल को डालें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर रूई की मदद से इसे अपने पारों में लगाएं। फिर इसे सूखने दें। इसे जब आप अपने पैरों में लगाएंगी, तो इसका रंग न ही फैलेगा और न ही आसानी से हटेगा। इसे आप ऐसे ही तीज त्योहार पर अपने पैरों पर लगाएं। इससे आपके पैरों का आलता अच्छे से लगेगा।

आलता लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आलता लगाने से पहले अपने पैरों को अच्छे से साफ कर लें। साथ ही, पैरों पर किसी तरह की कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर न लगाएं। ऐसे में आपके पैर चिकने नहीं लगेंगे। साथ ही, आपके पैरों में आलता का रंग टिका रहेगा।
  • आलता हमेशा रूई की मदद से लगाएं। इससे आप सही तरीके से डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।
  • आलता डिजाइन लगाने के बाद कुछ समय के लिए इसे सूखने दें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे।
Alta designs for women (2)

इस तरह एक छोटी सी ट्रिक फॉलो कर आप आलता का रंग ज्यादा दिनों के लिए लगा रहेगा। साथ ही, आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको आलता में तेल तभी मिलाना है। जब आप इसे पैरों में लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP