काले और बदबूदार अंडरआर्म्स की समस्या होगी दूर, आजमाएं ये उपाय

अक्सर ऐसा होता है कि हम डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को हल करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन समस्या बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो यकीनन आप कहीं न कहीं गलती कर रहे हैं।
image

अंडरआर्म्स की बदबू और कालापन....हाय! ये दो समस्याएं अक्सर हमें शर्मिंदगी में डाल देती हैं, खासतौर पर तब जब हम किसी पब्लिक प्लेस में हों। कई बार ये समस्याएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि लोग स्लीवलेस पहनने या हाथ उठाने से भी कतराने लगते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अंडरआर्म्स की बदबू और कालेपन दोनों से छुटकारा पाया जा सकता है, वो भी घरेलू उपायों से।

बदबू का मुख्य कारण अत्यधिक पसीना, बैक्टीरिया का जमाव, डियो या रोल-ऑन में मौजूद केमिकल्स और सही सफाई की कमी है। वहीं कालेपन की वजह लगातार शेविंग, टाइट कपड़े, स्किन पर फ्रिक्शन और हानिकारक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने अंडरआर्म्स की स्किन का उतना ही ध्यान रखें, जितना चेहरे का रखते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घरेलू नुस्खों और कुछ सिंपल टिप्स की मदद से अंडरआर्म्स की बदबू और कालेपन दोनों से छुटकारा पा सकती हैं।

अंडरआर्म्स से इतनी बदबू क्यों आती है?

  • अंडरआर्म्स में मौजूद अपोक्राइन ग्लैंड्स ज्यादा पसीना छोड़ते हैं। जब ये पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो बदबू पैदा होती है।
  • बार-बार पहने हुए या टाइट कपड़े स्किन को सांस लेने नहीं देते, जिससे बदबू बढ़ती है।
  • कुछ डिओडरेंट्स में एल्कोहल और केमिकल होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं और बदबू को छुपाने के बजाय बढ़ा देते हैं।
UNDERARMS ODOUR PREVENTION

बदबू को दूर करने के आसान उपाय-

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद नींबू की मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह बैक्टीरिया खत्म करता है और स्किन को फ्रेश बनाता है।
  • रुई में लेकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह प्राकृतिक डिओडरेंट की तरह काम करता है और pH बैलेंस बनाए रखता है।
  • रोजाना रात को लगाने से बैक्टीरिया की ग्रोथ रुकती है और ठंडक मिलती है।
  • इसकी कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे करें। यह एंटीबैक्टीरियल होता है और लंबे समय तक असर करता है।
  • नहाने के तुरंत बाद अंडरआर्म्स को अच्छी तरह सुखाएं और फिर टैल्कम पाउडर लगाएं।

कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय-

आलू का रस

आलू को काटकर सीधे अंडरआर्म्स पर रगड़ें या उसका रस लगाएं। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

dark-armits-and-its-problems

खीरा आएगा काम

खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए ही नहीं, बल्कि अंडरआर्म्स के कालेपन और बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी बेहद असरदार होता है। इसमें मौजूद नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं।

खीरे को पतला काट लें और अंडरआर्म्स पर रोजाना 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में रंगत हल्की लगने लगेगी।

बेसन, गुलाब जल और हल्दी का पैक

अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान हैं और नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो बेसन, गुलाब जल और हल्दी का यह पैक बहुत कारगर हो सकता है। यह डेड स्किन हटाता है और स्किन को गहराई से साफ करता है।

इसके लिए तीनों चीजों का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: Smelly Underarms: अंडरआर्म्स से आती है बदबू तो करें यह काम

बार-बार बदबू न आए इसके लिए अपनाएं ये आदतें-

  • रोजाना अंडरआर्म्स की सफाई करें और स्क्रब सप्ताह में दो बार करें।
  • टाइट कपड़े पहनने से बचें, खासकर गर्मियों में।
  • डिओ की जगह नेचुरल स्प्रे या टी ट्री ऑयल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • डाइट में हरी सब्जियां और पानी की मात्रा बढ़ाएं, क्योंकि शरीर की अंदरूनी सफाई बदबू को कम करती है।
  • पसीना रोकने वाले एंटी-पर्सपिरेंट की जगह हल्के और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स चुनें।

अब स्लीवलेस पहनने या हाथ उठाने में झिझक नहीं, बस अपनाएं ये आसान टिप्स! हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP