
गर्मियों का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और पसीना लेकर आता है। ऐसे में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना। अक्सर धूप में निकलने के कुछ ही देर बाद फाउंडेशन बहने लगता है और काजल फैल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराइए मत। कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और सही प्रोडक्ट्स के चुनाव से आप उमस भरे मौसम में भी फ्लॉलेस लुक पा सकती हैं। यहां दिए गए हैं समर मेकअप के कुछ आसान और असरदार टिप्स।
मेकअप शुरू करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करना बहुत जरूरी है। गर्मियों में मेकअप से 5-10 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा मलें। इससे पोर्स लॉक हो जाते हैं। इसके बाद आपक अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।

पसीने को रोकने और मेकअप को जगह पर टिकाए रखने के लिए मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा और मेकअप के बीच एक ढाल की तरह काम करता है, जिससे बेस पसीने के साथ नहीं बहता। साथ ही आपका मेकअप डल नजर नहीं आएगा।
गर्मियों में भारी फाउंडेशन की परतें लगाने से बचें। साथ ही आप टिंटेड मॉइस्चराइजर का चुनाव करें। ये आपको ज्यादा कवरेज देता है। साथ ही दाग-धब्बों को छिपाता है।
मेकअप पूरा होने के बाद उसे ट्रांसलूसेंट पाउडर से लॉक करना न भूलें। यह एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है। एक अच्छी क्वालिटी का मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह आपके पूरे लुक को घंटों तक 'मेल्ट-प्रूफ' बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम
गर्मियों में मेकअप जितना कम होगा। उतना ही अच्छा लगेगा। साथ ही इससे आपका चेहरा भी अजीब नहीं लगेगा। आपको मेकअप प्रोडक्ट चुनते समय भी इन खास बातों का ध्यान रखना होगा। तभी आपका लुक अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।