गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से आने वाली बदबू से ऐसे पाएं छुटकारा

पसीने के कारण न केवल अंडरआर्म्स से बल्कि पूरे शरीर से भी बदबू आने लगती है। इस दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले रोजाना नहाना जरूरी है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-06-07, 15:27 IST
tips to get rid of body odour in hindi

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक सामान्य बात है, लेकिन पसीने के कारण शरीर से ज्यादा बदबू आती है। शरीर की दुर्गंध के कारण कई बार शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। गर्मी में पसीने के कारण आ रही बदबू से छुटकारा पाने के लिए परफ्यूम ही काफी नहीं होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको शरीर से आ रही दुर्गंध से निजाप पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे।

ग्रीन टी

how to get rid of body odour with gree tea

ग्रीन टी स्वास्थ्य से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद होती है। ग्रीन टी के सेवन वेट लॉस मदद करता है। वहीं, त्वचा पर इसके उपयोग से झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ टैनिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है।

क्या चाहिए

  • ग्रीन टी की पत्तियां
  • पानी

क्या करें?

  • पानी को अच्छे से उबाल लें।
  • अब इसमें ग्रीन टी की पत्तियां डालें।
  • कुछ देर पानी को अच्छे से उबलने दें। कुछ देर में पानी का रंग भी बदल जाएगा।
  • पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें।
  • आप इस पानी का इस्तेमाल शरीर से आ रही बदबू से छुटकारा पाने के लिए कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:4 टिप्स अपनाएं चंद मिनटों में Body Odour से छुटकारा पाएं

टमाटर आएगा काम

how to get rid of body odour with tomato

टमाटर मदद से आप पसीने के कारण आ रही बदबू से छुटकारा पा सकती हैं। टमाटर का इस्तेमाल स्किन केयर में किया जाता है। टमाटर एसिडिक होता है, जिससे त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। यह पोर्स को भी मिनिमाइज करने का काम करता है, जिससे पसीने का उत्पादन कम हो जाता है। (टमाटर से कैसे दूर करें टैनिंग)

क्या चाहिए?

  • दो कप टमाटर का जूस
  • एक बाल्टी गुनगुना पानी

क्या करें?

  • ताजे टमाटर का जूस निकालें।
  • आप चाहें तो टमाटर को मिक्सी में पीस सकती हैं या हाथों की मदद से भी इसका रस निकाल सकती हैं।
  • अब गुनगुने पानी में टमाटर का जूस डालकर इसे मिक्स कर लें।
  • इस पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करें।

इसे भी पढ़ें:पैरों की बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

इन बातों का रखें ध्यान

causes of body odour

  • गर्मी के मौसम में आपको रोजाना नहाना चाहिए। नहाने से शरीर की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। नहाने के लिए आप नेचुरल चीजें जैसे सेब का सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें बदबू को कम करने का काम करती हैं।
  • पसीने के कारण आ रही बदबू से निजात पाने के लिए आपको डियोडरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए। परफ्यूम आपके शरीर को महकाने का काम करते हैं, जिससे बदबू नहीं आती है।
  • गर्मी के मौसम में टाइट कपड़े पहनने से बचें। इसके कारण आसानी से पसीना आ जाता है। इसके साथ ही गर्मी में कॉटन फैब्रिक ही चुनें। कॉटन आसानी से पसीने को सोख लेता है। इस कपड़े में हवा भी अच्छे से सर्कुलेट होती है।
  • नहाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें, क्योंकि बैक्टीरिया के कारण भी शरीर से बदबू आती है। आपको बाजार में आसानी से एंटी-बैक्टीरियल साबुनमिल जाएंगे।
  • गर्मी के मौसम में रोजाना कपड़े बदलें। अगर आप बिना धोए एक ही कपड़े को पहनेंगी तो इससे बदबू की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा साफ कपड़े पहनें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP