वैसे तो आमतौर पर ठंड के मौसम में होंठ फटना आम बात है लेकिन कई लोगों के होंठ पूरे साल फटे रहते हैं और होंठों से खून निकलता है। ऐसे होंठों पर लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती। जब आप कुछ खाते हैं, तो जलन होती है। इन समस्याओं को रोकने के लिए और अपने आप को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने के लिए आपको हर दिन अपने होंठों की देखभाल करनी होगी। तो चलिए आज जानते है कि कैसे आप अपने होंठों की देखभाल कर सकती है और कैसे अपने होंठों पर मेकअप अप्लाई कर सकती हैं ताकि आपके फटे होंठ भी खूबसूरत लगें और आप कम्फर्टेबल महसूस करें।
इसे जरूर पढ़ें: मैंने घर पर बनाया चुकंदर का Lip Balm, जानिए क्या ये चर्चित DIY तरीका वाकई करता है काम: Hz Tried & Tested
- मेकअप करते वक्त फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा सा सनस्क्रीन जरूर लगाएं। फिर पांच मिनट बाद होठों पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं। थोड़ी देर रुकें और फिर लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके होंठ फटे हुए नहीं दिखेंगे।
- फटे होंठों के लिए हमेशा मॉइस्चराइज़र युक्त लिपस्टिक ही चुनें। इससे होंठों में चिकनाहट दिखेगी और होंठों (अपर लिप के कालेपन को दूर करें) का फटापन नहीं झलकेगा।
- आप चाहे तो फटे होंठों पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर फिर लिपस्टिक (सही न्यूड लिपस्टिक चुनें) लगा सकती हैं। इससे भी फटी लकीरें नहीं दिखेंगी और निशान छुप जाएंगे।
- आप चाहे तो होंठोंपर लिप लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लिप लाइनर से होंठों को रेखांकित करें। फार्मूलेशन बहुत अधिक मैट और मोटा होने पर ये लिपस्टिक को फैलने नहीं देता है।
- लिपस्टिक लगे होंठों को बीच-बीच में गीले कपड़े से हल्के हाथों से भिगोती रहें ताकि उसमें नमी बनी रहे।
- फटे होंठोंपर मैट लिपस्टिक ना लगाएं। हमेशा ग्लॉसी लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।
- फटी या मृत त्वचा होंठों को असमान बनाती है। मेकअप से पहले होंठों पर स्क्रब (फटे होंठों के लिए घरेलू स्क्रब) करें, इससे मृत त्वचासाफ हो जाएगी। फिर मॉइस्चराइजर या जेल लगाएं, इससे खुरदरापन कट जाएगा।
होंठों के केयर टिप्स
- सुबह अपने चेहरे को धोने के बाद हल्के गीले तौलिए से अपने गीले होंठों को हल्के से रगड़ें। इससे मृत कोशिकाएं साफ होंगी।
- नींबू के रस और चीनी को मिलाकर कभी-कभी होंठों पर हल्के से मालिश करें।
- हर रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर थोड़ा सा बादाम तेल लगाएं और इससे होंठों की मालिश करें और इसे रातभर ऐसे ही लगा रहने दें।
- होठों की त्वचा को कभी भी दांतों से ना काटें और ना ही हाथ से स्किन को उठाएं। हाथों में गंदगी और कीटाणु होने पर होंठों में संक्रमण हो सकता है।
- खूब पानी पिएं। कई बार निर्जलीकरण के कारण शरीर अत्यधिक सूख जाता है और होंठ फट जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी स्किन टोन के अनुसार इस तरह चुनें सही पिंक लिपस्टिक
तो अब आप राहत की सांस ले सकती हैं और बेझिझक मेकअप कर सकती हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (freepik.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों